एक्सप्लोरर

Delhi: 'जनता ने AAP को समस्या समाधान के लिए दिया था वोट, तमाशे के लिए नहीं', अनिल भारद्वाज

MCD News:  दिल्ली की जनता 8 सालों से आप (AAP) के झूठ और बहाने को सुनती आ रही है. बावजूद इसके जनता ने उन्हें इस उम्मीद से बहुमत दिया कि वो दिल्ली की सफाई करेंगे, पर वो कर क्या रहे हैं?

MCD power Politics: दिल्ली में एमसीडी चुनाव (MCD Mayor Election) को हुए दो महीनों से भी ज्यादा का वक्त हो चला है, लेकिन अब तक दिल्ली नगर निगम (MCD) को मेयर नहीं मिल पाया है. वजह है आप और बीजेपी के बीच चल रही रस्साकसी. लगातार दोनों पार्टी के बीच चल रही खींचतान के कारण सदन में हंगामा और शोरशराबा उत्पन्न हो रहा है, जिस कारण पीठाशीन अधिकारी को सदन की कार्यवाही स्थगित कर चुनाव को टालना पड़ रहा है. कल तीसरी बार ऐसा हुआ था जब मेयर चुनाव एक बार फिर आप (AAP) और बीजेपी के हंगामे की भेंट चढ़ गया, जिसे लेकर कांग्रेस (Congress) ने दोनों पार्टियों पर जम कर निशाना साधा है.

दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल भारद्वाज (Anil Bhardwaj) ने एबीपी लाईव से खास बातचीत में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी को आड़े-हाथों लेते हुए कहा कि दोनों ही पार्टी एक दूसरे के खिलाफ ब्लेम गेम खेल कर दिल्ली की जनता को उलझा कर रखना चाहती है. दोंनो ही पार्टी सत्ता के लालच में आकर जनता के हितों की अनदेखी कर रही है. जनता ने उन्हें अपना मत, उनकी समस्याओं के समाधान, दिल्ली की सफाई और उनसे किए गए वादों के लिए दिया था, ना कि उनके तमाशे और उनकी बेचारगी के बहानों को सुनने के लिए.

जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने की कोशिश 

आम आदमी पार्टी पर आक्रामक होते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता 8 सालों से उनके झूठ और बहाने को सुनती आ रही है, बावजूद इसके उन्हें निगम में जनता ने बहुमत दिया. इस उम्मीद से की वो दिल्ली की सफाई करेंगे, जनहित के कामों के तेजी लाएंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है. उन्होंने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि एक महीने में दिल्ली की सड़क, गली और मोहल्ले कचड़ा मुक्त हो जाएंगे, कूड़े का पहाड़ हटा दिया जाएगा, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया. जनता का ध्यान इन मुद्दों पर ना जाए, इसलिए वो उनका ध्यान भटकाने के लिए ये सब कर रहे हैं. फिर भी अगर उनसे सवाल किया गया, तो वो ये कह कर बच निकलेंगे की, जी हमें तो पावर ही नहीं दिया गया, फंड ही नहीं मिला तो काम कैसे करेंगे.

एमसीडी एक्ट में है एल्डरमैन को मत का अधिकार 

एल्डरमैन के मतदान के अधिकार को लेकर उनके विरोध पर उन्होंने कहा कि दिल्ली एक विशेष राज्य, और यहां एलजी को विशेधिकार दिए गए हैं, जिसके तहत उन्होंने 10 सदस्यों को मनोनीत किया है और उन्हें मतदान का अधिकार दिया. एमसीडी के एमेंडमेंट एक्ट 2022 के तहत एल्डरमैन मत का प्रयोग कर सकते हैं. फिर आम आदमी पार्टी क्यों इसका विरोध कर रही है, ये समझ से परे है. उन्होंने आप के फिर से कोर्ट जाने पर भी सवाल उठाया और कहा कि जब आप की मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय सुप्रीम कोर्ट में चुनाव की याचिका लेकर गईं थी, तो फिर चार दिन पहले उन्होंने बिना कारण उसे वापस क्यों लिया. उन्हें इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट से जवाब मांगना चाहिए था कि एमसीडी के एमेंडमेंट एक्ट के तहत एल्डरमैन को क्या मतदान के अधिकार हैं या नहीं?

हंगामा और हाथापाई से हुई लोकतंत्र की हत्या 

वहीं, केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पता ही नहीं है कि कौन है एलजी और क्या हैं उनके अधिकार. ये काफी शर्मनाक है कि सदन में हंगामा और हाथापाई हो रही है. इससे लोकतंत्र की हत्या तो हो ही रही है. साथ ही ऐसा कर के दिल्ली की जनता के साथ भी छल किया जा रहा है, जिन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चुन कर उन्हें सदन में भेजा है. आप और बीजेपी दोनो ही सत्ता सुख की चाह में जनहित की अनदेखी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को अपने बहुमत पर भरोसा दिखाते हुए चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से होने देना चाहिए, लेकिन वो ऐसा कर नहीं रहे हैं. जिसकी एक वजह ये हो सकती है कि शायद आप दिल्ली को महिला मेयर नहीं देना चाहती हो. चूंकि अगले दो महीनों में फिर से मेयर का चुनाव होना है, इसलिए शायद खानापूर्ति के लिए मेयर के नाम की घोषणा कर दी गई है, लेकिन जब चुनाव ही नहीं होगा तो कोई मेयर कैसे बनेगा. अगर इतने कम समय के लिए मेयर चुना भी जाता है, तो उसके पास करने के लिए कुछ खास समय नहीं होगा. उन्होंने कहा कि बहुत सारी संवैधानिक प्रक्रिया हैं, जो मेयर के नहीं चुने जाने की वजह से अटकी पड़ी हैं. जैसे सभी पार्षदों को शपथ ग्रहण करने के 30 दिनों के अंदर अपनी संपत्ति का ब्यौरा मेयर को सौंपना होता है, लेकिन यहाँ अब तक मेयर ही नहीं चुना जा सका है, तो आगे की प्रक्रियाएं कैसे होंगी.

आरोप-प्रत्यारोप से दिल्ली की जनता परेशान

दोनों पार्टी को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि एक-दूसरे को भ्रष्टाचारी बताने और हंगामे के लिए आप सदन में नहीं पहुँचे हैं. इसलिए दोनो पार्टियों को चाहिए कि शांतिपूर्ण ढंग से मेयर, उपमेयर और स्टैंडिंग कमिटी के मेंबर का चुनाव करा कर दिल्ली की जनता की भलाई का काम करना चाहिए, ना कि आरोप-प्रत्यारोप और सड़कों पर प्रदार्शन, जिससे दिल्ली की जनता परेशान हो रही है.

यह भी पढ़ें: CM अरविंद केजरीवाल को अचानक क्यों याद आई 'हर घर सीवर कनेक्ट' योजना? इसके पीछे की वजह ये तो नहीं!

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
26 साल बाद गैर-मुस्लिम बना दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष, कौन हैं निर्मल जैन
26 साल बाद गैर-मुस्लिम बना दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष, कौन हैं निर्मल जैन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Embed widget