एक्सप्लोरर

Weather News: दिल्ली एनसीआर में शीतलहर का कहर, लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Cold Wave In Delhi: भारत मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शुक्रवार की तरह शनिवार को भी धूप निकलने की संभावना कम है. IMD ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है.  

Delhi Weather News: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है. कोहरे और गलन वाली ठंड की वजह से सुबह के समय बहुत कम लोग घर से बाहर निकल रहे हैं. अधिकांश लोग अपने घरों में दुबके हुए मिलते हैं. नियमित मॉर्निंग वाकर्स और जिम जाने वाले भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. साथ ही बड़ी संख्या में लोग सर्दी और जुकाम के शिकार होने लगे हैं.

आईएमडी के वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिकों बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है.  भारत मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शुक्रवार की तरह शनिवार को भी धूप निकलने की संभावना कम है. सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा. हल्की बारिश और गरज के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे. 

गलन वाली ठंड से राहत की न करें उम्मीद

भारत मौसम विभग ने गुरुवार की तरह आज भी येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञानियों ने लोगों को शीतलहर से बचकर रहने की सलाह दी है. 11 जनवरी तक कोहरा और शीतलहर जारी का रहने की संभावना है. नौ और 10 दिसंबर को भी बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है. कुल मिलाकर अगले पांच दिनों तक शीतलहर, गलन के साथ भीषण ठंड से राहत मिलने की संभावना दिल्ली एनसीआर में कम है. 

राजधानी में लगातार दूसरे दिन शीत दिवस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान के 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने से 'शीत दिवस' दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाने और अधिकतम तापमान के मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाने के बाद 'शीत दिवस' होता है. दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा. 

न्यनूतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा

आईएमडी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. रिज वेधशाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम में सुबह 8 बजकर 30 मिनट बजे दृश्यता 50 मीटर थी. दिल्ली का बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

एक्यूआई बेहद खराब

नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर इलाके में आज भी वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब है. कोहरे की वजह से एक्यूआई अभी तक बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है. केंद्रीय दूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार शाम सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 329 (बहुत खराब) रहा. 

Alka Lamba: महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर अलका लांबा बोलीं- 'इस जिम्मेदारी का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget