एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में मोची के 'वर्मा' सरनेम पर शख्स ने जताई आपत्ति, धमकी देकर हटवाया, फिर...

Delhi Mochi News: राजस्थान से 24 साल पहले दिल्ली आए राम अवतार वर्मा मयूर विहार फेज 1 में जूते रिपेयर करके अपने परिवार का पेट भरते हैं. दस्तावेजों में उनके नाम के साथ वर्मा सरनेम लगा हुआ है.

Pandav Nagar Mochi: 21वीं सदी में जहां देश-दुनिया ने इतनी तरक्की कर ली है, तकनीक ने लोगों को काफी उन्नत बना दिया है. कोई भी, किसी भी काम को कर सकता है. ऐसे में क्या आप काम के आधार पर आज के समय में जाति की परिकल्पना को स्वीकार कर सकते हैं या फिर उस मानसिकता को सही समझते हैं, जिसमें किसी को उसका 'सरनेम' लगाने से सिर्फ इसलिए मना किया जाता है, क्योंकि वो किसी और दूसरे की नजर में छोटा काम कर रहा है? निश्चित ही आपका जवाब नहीं में होगा. इस आधुनिक वक्त में भी कुछ लोग हैं, जो इस तरह की दकियानूसी सोच को रखते हैं.

ऐसा ही एक मामला दिल्ली के पांडव नगर थाना इलाके के मयूर विहार फेज 1 आया है. इस बीच एबीपी लाइव की टीम मौके पर पहुंची, जहां हिंदुस्तान टाइम्स अपार्टमेंट के ठीक सामने सड़क के फुटपाथ पर एक शख्स जूतों को रिपेयर करने का काम करता दिखा. अगर सीधे शब्दों में कहें तो, मोची की छोटी से दुकान चलाता है. एबीपी लाइव की टीम ने दुकान चलाने वाले शख्स का नाम पूछा तो उन्होंने अपना नाम राम अवतार वर्मा बताया. अब आप सोच रहे होंगे, इसमें कौन सी खबर है? तो खबर ये है कि राम अवतार के वर्मा सरनेम से एक दूसरे वर्मा को आपत्ति है. साथ ही वह दो बार राम अवतार को वर्मा सरनेम हटा कर 'मोची' लिखने के लिए धमका चुके हैं.

राजस्थान से दिल्ली आए थे राम अवतार वर्मा 

राजस्थान से 24 साल पहले अपने परिवार के साथ दिल्ली आए राम अवतार वर्मा मयूर विहार फेज 1 में जूते रिपेयर करके अपने परिवार का पेट भरते हैं. उनके और परिवार के सभी दस्तावेजों में उनकी पहचान वर्मा सरनेम के साथ दर्ज हैं, लेकिन आज उन्हें अपना सरनेम हटा कर पहचान बदलने को मजबूर किया जा रहा है. पेशे से वकील जीएल वर्मा नाम के शख्स की नजर उनकी सोसाइटी के सामने जूते बनाने वाले राम अवतार वर्मा की दुकान के साथ उनके सरनेम पर भी पड़ी. इसके बाद उन्होंने कहा कि वो वर्मा हैं और राम अवतार मोची का काम करता है, इसलिए उन्हें अपने नाम के साथ वर्मा हटाकर मोची लिखना पड़ेगा, नहीं तो उनकी दुकान हटवा दी जाएगी.

दोबारा सरनेम दिखने पर अपशब्द कहने का आरोप

राम अवतार ऐसा करना नहीं चाहते हैं. हालांकि, परिवार का पेट भरने और घर चलाने के डर की वजह से एक बार को तो उन्होंने अपना सरनेम कागज से ढंक भी दिया, लेकिन बारिश की वजह से सरनेम के ऊपर चिपका कागज निकल गया और वापस उनका पूरा नाम फुटपाथ के किनारे जूतों को रखने के लिए बनाये गए बॉक्स पर नजर आने लगा. इस पर फिर से जीएल वर्मा की नजर पड़ी और इस बार उन्होंने उसे अपशब्द कहते हुए फिर से वर्मा सरनेम का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी और मोची लिखने के लिए मजबूर किया.

शिकायत मिलने पर की जाएगी कार्रवाई- पुलिस

इससे आहत हो कर राम अवतार वर्मा अब लोगों से मदद और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, जिससे उनकी और परिवार की पहचान को छुपाने के लिए मजबूर न होना पड़े. इस मामले में पांडव नगर थाना के अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने कहा कि अब तक इसकी लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. शिकायत मिलने पर संबंधित धराओं में मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. संभव है कि पुलिस में शिकायत जाने के बाद कथित आरोपी अब राम अवतार वर्मा को उनके सरनेम को हटाने के लिए मजबूर न करें, लेकिन इस सोच को निश्चित ही बदलने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने अधिकारियों के साथ बैठक, कहा- 'एक भी रुपये का भी...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget