एक्सप्लोरर

दिल्ली: सुनहरी पुल नाले का सीएम रेखा गुप्ता ने किया निरीक्षण, मानसून से पहले खास तैयारी

Delhi News: सुनहरी पुल नाले के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे. उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए.

Delhi News: दिल्ली में हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है. इसे रोकने के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर नालों की सफाई का अभियान शुरू किया है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुनहरी पुल नाले का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि यहां मशीनों के जरिए ट्रायल किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सालों से जमी हुई गाद, जो अब पत्थर जैसी सख्त हो चुकी है, उसे किस तरीके से निकाला जाए.

कई तरह की मशीनों का हो रहा परीक्षण
मुख्यमंत्री ने बताया कि नाले की सफाई के लिए फायर ब्रिगेड की मशीनें, हाई प्रेशर वाटर जेट और दूसरी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा, अलग-अलग एजेंसियों को भी इस समस्या का समाधान निकालने के लिए बुलाया गया है. सरकार का लक्ष्य है कि इस बार मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी हो, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न आए.

दिल्ली में हर साल जलभराव की समस्या
दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होते ही जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है. खासकर आईटीओ, मिंटो ब्रिज, रिंग रोड, मोती नगर और अन्य निचले इलाकों में पानी भर जाता है, जिससे यातायात प्रभावित होता है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार जलभराव की वजह से सड़कें भी बंद करनी पड़ती हैं. इसी को देखते हुए इस बार सरकार ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है.

विशेषज्ञों और अधिकारियों की मौजूदगी
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई अभियान में किसी भी तरह की देरी न हो और इस काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए.

दिल्ली सरकार मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. नालों की सफाई के इस बड़े अभियान से उम्मीद की जा रही है कि इस बार दिल्ली के लोगों को जलभराव की परेशानी से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कश्मीरी गेट के पार्क में महाराणा प्रताप की प्रतिमा खंडित? करणी सेना ने लगाया ये आरोप

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget