एक्सप्लोरर

'दिल्ली एक मिनी भारत है, आप लोग न हों तो...', जनता के लिए CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान

Rekha Gupta News: दिल्ली के एम्स में ओनम पोनोनम 2025 पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सच में मिनी भारत है. उन्होंने हर राज्य के लोगों को दिल्ली की प्रगति का साझेदार बताया.

दिल्ली के एम्स में आयोजित ओनम पोनोनम 2025 कार्यक्रम में 14 सितंबर को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि “दिल्ली सच में एक मिनी भारत है.” उन्होंने बताया कि यहां जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक, गुजरात से नॉर्थ ईस्ट तक, हर राज्य के लाखों लोग रहते हैं. सीएम ने कहा कि दिल्ली को उन्होंने अपनी एक्सटेंडेड फैमिली की तरह माना है और हर व्यक्ति का इस शहर पर बराबर अधिकार है.

दिल्ली एक मिनी भारत- रेखा गुप्ता

सीएम गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में रहने वाले लोग न सिर्फ अपने सपनों, भविष्य और करियर से यहां जुड़े हैं बल्कि यह शहर उनके परिवार का हिस्सा भी है. उन्होंने कहा कि अगर हर राज्य के लोग दिल्ली में न होते तो यहां की रफ्तार रुक जाती. मुख्यमंत्री ने इस विविधता को दिल्ली की ताकत बताया और कहा कि सभी राज्यों के नागरिक मिलकर ही दिल्ली को आगे बढ़ा रहे हैं.

अलग-अलग त्योहारों से दिल्ली की रौनक- रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की पहचान इसके बहुरंगी त्योहार और सांस्कृतिक आयोजनों से है. पीटीआई के अनुसार, उन्होंने ओडिशा की जगन्नाथ पूजा का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में जगन्नाथ यात्रा में भाग लिया. इसके अलावा उत्तराखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के कार्यक्रमों जैसे गणपति उत्सव और नवरात्रि के डांडिया की भी चर्चा की. सीएम के अनुसार, इन त्योहारों से दिल्ली की रौनक बढ़ती है और पूरे भारत की झलक एक ही शहर में देखने को मिलती है.

ओनम पोनोनम पर बोलीं रेखा गुप्ता

कार्यक्रम में ओनम पर्व की बधाई देते हुए सीएम गुप्ता ने कहा कि यह त्योहार 10 दिनों तक पूरे देश में खुशियां और एकता का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज दो महोत्सवों का माहौल है और यह हम सबके लिए गर्व और खुशी का अवसर है.

मुख्यमंत्री ने अंत में यह भी कहा कि दिल्ली की यही विशेषता है कि यहां हर संस्कृति और हर त्योहार को समान उत्साह से मनाया जाता है, जिससे यह सचमुच ‘मिनी भारत’ की पहचान पाती है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget