एक्सप्लोरर

CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'दिल्ली बहुत सारी जगहों पर बिना प्लान के...'

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नालों का निरीक्षण किया. जलभराव समस्या से निपटने के लिए सरकार ड्रेनेज सिस्टम में सुधार कर रही है. सीएमम ने कहा कि नालों को 100 साल की योजना के साथ बनाना चाहिए.

CM Rekha Gupta on Drain Inspection: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार (16 मार्च) को हर इलाके में नालों के निरीक्षण पर निकलीं. उनके साथ दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे. बारिश के मौसम में जलभराव की दिक्कतों के मद्देनजर कई महीने पहले ही दिल्ली सरकार एक्टिव हो गई है और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने में लग गई है. इसको लेकर सीएम रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया भी आई है. 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली बहुत सारी जगहों पर बड़े अनियोजित तरीके से बसाई गई है. यहां कई नालों में कोई चैंबर नहीं है. नालियों के उचित आउटलेट नहीं हैं. ड्रेन इतनी बड़ी बनाई गई कि पूरा एनडीएमसी का पानी यहां से जाएगा, लेकिन इसका कोई एग्जिट ही नहीं है. इसमें बड़े मैनहोल और चैंबर होने चाहिए थे. तय किया जाना चाहिए था कि इसकी सफाई कैसे हो सकती है."

'100 साल की प्लानिंग के साथ बनाई जाने चाहिए थी ड्रेन'- रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा, "जब भी कोई प्रोजेक्ट आता है, उसे हमेशा अगले 100 साल की प्लानिंग के साथ बनाया जाना चाहिए. आज अगर 10-15 साल के अंदर उसकी यह स्थिति हो गई कि वह पानी लेने की कंडीशन में ही नहीं है. पूरा रोड काट कर के पानी की निकासी करवानी पड़ रही है. ये चीजें केवल एसी कमरों में बैठकर प्रेस कांफ्रेंस करने से नहीं हो सकती हैं."

'दिल्ली सरकार का केवल एक लक्ष्य- जनकल्याण'
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "आज सड़क पर अगर एलजी, सीएम और मंत्री खड़े हैं. अब सब लोग एक टीम की तरह सुबह से लेकर दोपहर तक एक-एक ड्रेन का आउटलेट चेक कर रहे हैं. यह देख रहे हैं कि कौन सा नाला कैसे काम कर रहा है. यह सब इसलिए कर रहे हैं ताकि दिल्ली में जलभराव की दिक्कतें न आएं. हमारा एक ही लक्ष्य है- पब्लिक वेलफेयर."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget