एक्सप्लोरर

Global Cities Summit 2022: ग्लोबल सिटीज समिट में दिल्ली मॉडल पेश करेंगे CM केजरीवाल

Delhi News:अगस्त के पहले हफ्ते में सिंगापुर में आयोजित ग्लोबल सिटीज समिट 2022 में दिल्ली मॉडल को पेश करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल.

Global Cities Summit 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगस्त में सिंगापुर में होने जा रहे ग्लोबल सिटीज समिट-2022 (World Cities Summit-2022) में दुनिया के सामने दिल्ली मॉडल को पेश करेंगे. सिंगापुर के उच्चायुक्त  साइमन वांग ने आज दिल्ली सचिवालय में आकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और सिंगापुर में होने वाले ग्लोबल सिटीज समिट-2022 में शिरकत करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वो ग्लोबल सिटीज समिट-2022 में हिस्सा लेने और वैश्विक नेताओं के साथ शहरी समाधान पर चर्चा करने के लिए उत्साहित हैं. साथ ही, सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस निमंत्रण के लिए सिंगापुर की सरकार को धन्यवाद भी दिया. बैठक के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल और सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वॉंग ने पानी, अपशिष्ट प्रबंधन और सार्वजनिक आवास जैसे क्षेत्रों में सहयोग करने को लेकर चर्चा की. इस पर उच्चायुक्त साइमन वॉंग ने कहा कि दिल्ली और सिंगापुर दोनों ही विशिष्ट शहरी केंद्र हैं, जो एक जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं.

कब आयोजित होगा ये शिखर सम्मेलन ?
दरअसल वर्ल्ड सिटीज समिट-2022 गवर्मेंट लीडर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के लिए शहरी चुनौतियों को साझा करने, उनका समाधान करने और नई साझेदारी बनाने का एक विशेष मंच है. यह संयुक्त रूप से सिंगापुर के सेंटर फॉर लीवेबल सिटीज और शहरी पुनर्विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया जाता है. इस बार शिखर सम्मेलन का आयोजन 2 और 3 अगस्त 2022 को होगा. डब्ल्यूसीएस 2022 में डब्ल्यूसीएस स्मार्ट सिटीज वर्कशॉप भी आयोजित होगी, जोकि उपयुक्त भागीदारों और फंडर्स के साथ वन-ऑन-वन कंसल्टेशन क्लीनिक के माध्यम से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष इन-पर्सन नेटवर्किंग इवेंट है.

ये भी पढ़ें-

Delhi-NCR News: दिल्ली से नोएडा शराब लाने पर हो सकती है जेल, बॉर्डर पर पुलिस कर रही गहन जांच

Delhi NCR News: गुरुग्राम में इन 50 सड़कों पर धीमी होगी गाड़ियों की रफ्तार, नियम तोड़ने वालों पर होगा एक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget