एक्सप्लोरर

24 घंटे फ्री बिजली चाहिए या...', चुनाव प्रचार के दौरान BJP पर जमकर बरसीं सीएम आतिशी

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: मुक्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है. अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने से पहले दिल्ली में गर्मियों के दिनों में 8-8 घंटे के पॉवर कट लगते थे.

Delhi Election 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार (22 जनवरी) को देवली विधानसभा के दक्षिणपुरी में 'आप' प्रत्याशी प्रेम चौहान के लिए जनसभा कर समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि दिल्लीवाले फ्री बिजली-पानी जारी रखने और सरकारी स्कूलों-अस्पतालों को शानदार बनाए रखने के लिए एक बार फिर आप की सरकार बनाएं.

आप की सरकार बनने के बाद हर महिला को 2,100 रुपये की सम्मान राशि और बुजुर्गों का सारा इलाज मुफ्त होगा. इसलिए दिल्ली की जनता इस बार फिर अरविंद केजरीवाल को चुने. उन्होंने कहा, "आपको तय करना है कि मुफ्त और 24 घंटे बिजली चाहिए या फिर बीजेपी शासित राज्यों की तरह महंगी बिजली और लंबे पावर कट चाहिए."

BJP को वोट देना मतलब वोट बर्बाद- आतिशी
आतिशी ने कहा, "अगर गलती से भी बीजेपी को वोट दे दिया, तो वह शानदार सरकारी स्कूलों को बर्बाद कर देंगे. बीजेपी सिर्फ जुमले और गाली-गलौज की राजनीति करती है. जबकि दिल्ली में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है. उसे वोट देने का मतलब है अपना वोट बर्बाद करना. इसलिए सही जगह पर वोट डालना जरूरी है, जिससे पांच साल तक हमारी जिंदगी में सुधार हो."

"वहीं चुनाव के वक्त हर तरह के लोग आकर कई तरह की बात करते हैं. कोई बहलाता है, कोई फुसलाता है तो कोई भड़काता है. अगर हमने गलती से गलत पार्टी को वोट दिया तो पांच साल तक वोट का फैसला नहीं बदला जा सकता. इसलिए सोच समझकर हमें अपना वोट डालना चाहिए."

इस बार दिल्ली में 24 घंटे बिजली आई- आतिशी
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "देवली के लोगों ने झाड़ू का बटन दबाकर अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था. जब से अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने, दिल्ली के एक-एक लोगों को फायदा हुआ. आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है. अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने से पहले दिल्ली में गर्मियों में 8-8 घंटे के पॉवर कट लगते थे. इस साल इतनी तेज गर्मी पड़ी, लेकिन पावर कट नहीं लगे और 24 घंटे बिजली आई."

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले हजारों रुपये के बिजली के बिल आते थे, लेकिन अब लोगों के घर में 24 घंटे और मुफ्त बिजली आती है. सीएम आतिशी ने आगे कहा कि बीजेपी वाले केजरीवाल को बात-बात पर गालियां देते हैं. जब वो वोट मांगने आए तो जनता बीजेपी से पूछे कि बीजेपी की 20 राज्यों में सरकार है, लेकिन क्या एक भी राज्य ऐसा है जहां 24 घंटे और मुफ्त बिजली आती है.

महेंद्र चौधरी के समर्थन में मांगा वोट
वहीं वसंत कुंज, महरौली विधानसभा में आप प्रत्याशी महेंद्र चौधरी के समर्थन में साकेत और वसंत कुंज की आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों से संवाद किया और उनसे आम आदमी पार्टी के समर्थन में वोट की अपील भी की. इस दौरान सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली देश की इकलौती ऐसी सरकार है जो पिछले 10 साल से अपने बजट का सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च कर रही है.

पिछले 10 साल में आप सरकार ने 38 नए फ्लाइओवर और एलिवेटेड सड़कें बनवाईं, जिससे कंजेशन के मामले में दिल्ली दुनिया में चौथे से 44वें नंबर पर आ गई. उन्होंने कहा, "दिल्ली सरकार ने पिछले 10 साल में मेट्रो के विस्तार के लिए 7500 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. इलेक्ट्रिक बसों के मामले में भी दिल्ली दुनिया में वर्ल्ड लीडर बन गया है."

आतिशी ने गिनाए AAP सरकार के काम
आतिशी ने कहा, "किसी यूरोप या अमेरिका की कंपनी ने भी नहीं सोचा था कि एक दिन दिल्ली में दुनिया की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक बसों की फ्लीट होगी.  2014-15 में दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले दिल्ली का कुल बजट 30 हजार करोड़ रुपये था. हमारी सरकार ने पिछले 10 साल में दिल्ली के बजट को 30 हजार करोड़ रुपयो से ढाई गुना बढ़ाकर 77 हजार करोड़ रुपये तक कर दिया. भ्रष्टाचार टैक्स इकट्ठा करने में भी होता है."

हम कोई पेशेवर राजनेता नहीं हैं- आतिशी
उन्होंने कहा, "कई बार लोग टैक्स देने से बचने के लिए घूस देकर आपस में ही सेटलमेंट कर लेते थे. इससे देश का नुकसान होता था. दिल्ली के राजस्व में इतना इजाफा इसलिए हुआ है क्योंकि हम जैसे ईमानदार लोग राजनीति में आए और हमने दिल्ली के लोगों के लिए काम करने की कोशिश की. हम कोई पेशेवर राजनेता नहीं हैं. हम लोग काम करने के लिए राजनीति में आए हैं."

ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने क्यों कहा- 'दिल्ली और देश का असली सुपर पावर है हमारा मिडिल क्लास'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं का उत्साह ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति, 'MY Bharat Youth Convention' में बोलीं CM रेखा गुप्ता
युवाओं का उत्साह ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति, 'MY Bharat Youth Convention' में बोलीं CM रेखा गुप्ता
दिल्ली: न्यू अशोक नगर में महिला प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
दिल्ली: न्यू अशोक नगर में महिला प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों की शुरुआत, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 100 पार्क विकसित का लक्ष्य
दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों की शुरुआत, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 100 पार्क विकसित का लक्ष्य
Delhi Malviya Nagar Fire: 'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप, 'मुन्नाभाई MBBS' में कर चुकीं काम
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
Embed widget