एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल ने क्यों कहा- 'दिल्ली और देश का असली सुपर पावर है मिडिल क्लास' 

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के मुताबिक देश का मिडिल क्लास 'टैक्स टेररिज्म' का शिकार है. उसकी 50 फीसद कमाई सरकारों को टैक्स देने में खर्च हो जाती है.

Arvind Kejriwal On Middle Class: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 22 जनवरी को 'मिडिल क्लास' के लिए अलग से अपनी पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया. उन्होंने कहा कि देश का असली सुपर पावर तो हमारा 'मिडिल क्लास' है. वही, टैक्स टेररिज्म का सबसे बड़ा शिकार है. उन्होंने ये भी कहा कि इतिहास में पहली बार किसी पार्टी ने 'मिडिल क्लास' के लिए घोषणा पत्र जारी करने का काम किया है. 

उन्होंने केंद्र से अपील करते हुए कहा, "वह देश के असली सुपर पावर 'मिडिल क्लास' को पहचानें और अगला बजट मिडिल क्लास को समर्पित करते हुए शिक्षा व स्वास्थ्य का बजट बढ़ाकर 10 फीसद, निजी स्कूलों की फीस पर कंट्रोल, आयकर की छूट 10 लाख रुपए और जरूरी वस्तुओं से जीएसटी खत्म करे."

'केंद्र न करे ये भूल'

इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अब हमारी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक 'मिडिल क्लास' की आवाज बनेगी. हम केंद्र सरकार से भी अपील करते है कि वह देश के असली सुपर पावर मिडिल क्लास को पहचानने में देर न करे." 

'टैक्स टेररिज्म का शिकार है मिडिल क्लास'

उन्होंने कहा कि देश का मिडिल क्लास 'टैक्स टेररिज्म' का शिकार है. उसकी 50 फीसद कमाई सरकारों को टैक्स देने में ही खर्च हो जाती है. हालांकि, आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के अंदर गरीबों और मिडिल क्लास को महंगाई की मार से बचाने के लिए मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई सुविधाएं दी है. 

उन्होंने देश के 'मिडिल क्लास' से भी अपील की है कि आप अपनी आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाएं. अगर देश का पूरा मिडिल क्लास एक साथ एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएगा तो किसी सरकार की हिम्मत नहीं कि वो आपकी आवाज ना सुनें. सरकार को आपकी आवाज सुननी पड़ेगी.

आप प्रमुख ने केंद्र सरकार से कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिटायरमेंट व पेंशन प्लान लाने के साथ ही उनको निजी व सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और रेलवे के किराए में पहले की तरह 50 फीसद तक की छूट दी जाए. 

Delhi Election 2025: दिल्ली की हवा-दवा और नियत किसने किए खराब? ​देवेंद्र यादव का AAP-BJP से सवाल

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget