एक्सप्लोरर

Delhi Politics: सीएम अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना, कहा- 'भाजपा अध्यक्ष का ये बयान बेहद ही...'

Arvind Kejriwal Reply on JP Nadda Statement: कर्नाटक के कोप्पल में दिए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के वायरल बयान पर अब दिल्ली के सीएम ने पलटवार किया है और उसे देश को अपमानित करने वाला बताया.

Delhi News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का एक बयान इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के प्रधानमंत्री बनने से पहले के भारत की तुलना आज के भारत से कर रहे हैं. उन्होंने कहा, '9 साल पहले घुटने टेक कर चलने वाला भारत था, अब दुनिया में सिक्का जमाने वाला भारत बन गया'. भारत को घुटने टेक कर चलने वाला कहने पर अब दिल्ली के सीएम ने आपत्ति जताई है.

'हर भारतीय को अपमानित करने वाला बयान'

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर के माध्यम से नड्डा का ये बयान शेयर करते हुए लिखा, 'भाजपा अध्यक्ष का ये बयान बेहद ही घटिया और हर भारतीय को अपमानित करने वाला है. मेरा भारत देश महान था, महान है और हमेशा महान रहेगा.' इस बयान पर संजय सिंह ने भी ट्विटर के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा, 'क्या मोदी जी के पहले भारत घुटने टेकने वाला भारत था? क्या अटल जी ने घुटने टेके थे? भारत ने कई युद्ध जीते पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए. हमारे वीर सपूतों ने इस देश के लिये अपनी कुर्बानी दी है Sir घुटने नहीं टेके. दलों के चक्कर में देश का अपमान मत कीजिए.'

'युद्धों में शहादत देने वाले जवानों का अपमान'

वहीं आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इस वीडियो को ट्वीट करते हुए बीजेपी से माफी मांगने की मांग की गई है. ट्विटर पर लिखा गया है, 'भारत ना कभी झुका था, ना कभी झुकेगा! भारत ने पाकिस्तान को 3 युद्ध में पराजित भी किया और बांग्लादेश को आजाद भी करवाया. लेकिन BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का देश को अपमानित करने वाला बयान बेहद शर्मनाक है. नड्डा ने इन युद्धों में शहादत देने वाले वीर जवानों का भी अपमान किया है. नड्डा और बीजेपी देश और शहीदों के परिवारों से माफी मांगे.'

ये भी पढ़ें:- सीएम अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर हमला, पाकिस्तानी विदेश मंत्री की ‘खातिरदारी’ का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget