एक्सप्लोरर

CBSE ने स्कूलों को गलती से भेजी हिंदी पेपर की गलत आंसर-की, शिकायत के बाद किया सुधार, जानें क्या था पूरा मामला

CBSE Wrong Answer Key 2021: सीबीएसई ने हिंदी टर्म वन पेपर की गलत आंसर-की गलती से स्कूलों को भेज दी और बाद में शिकायत मिलने पर इसमें सुधार किया.

सीबीएसई ने इस बार परीक्षा का पैटर्न बदलते हुए परीक्षाओं को दो भागों में आयोजित करने का नियम जारी किया है. इसी क्रम में टर्म वन के पेपर चल रहे हैं जोकि ऑब्जेक्टिव टाइप हैं और टर्म टू के पेपर जोकि सब्जेक्टिव होंगे और पहले की ही तरह आयोजित किए जाएंगे, मार्च में संपन्न होंगे.

इसी के तहत अगला नियम यह भी था कि ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के पेपर टीचर्स उसी दिन चेक करेंगे जिस दिन परीक्षा होगी. दिल्ली के एक स्कूल में हिंदी टर्म वन पेपर की चेकिंग के दौरान सीबीएसई की तरफ से हुई एक गलती सामने आई. यहां दसवीं का हिंदी का पेपर चेक करते समय एक टीचर को गड़बड़ी का अंदेशा हुआ.

क्या था मामला –

टाइम्स न्यूज नेटवर्क की खबर के मुताबिक दिल्ली के एक स्कूल के टीचर को हिंदी का पेपर चेक करते वक्त ऐसा लगा कि इतने सारे स्टूडेंट्स ने इतना खराब प्रदर्शन कैसे किया है कहीं कोई गलती तो नहीं है. तभी उन्हें पता चला कि सीबीएसई ने हिंदी पेपर की जो आंसर-की भेजी थी जिसके आधार पर टीचर पेपर चेक कर रहे थे, वह गलत थी.

बढ़े अंक –

जब गलत आंसर-की के आधार पर हिंदी पेपर चेक हो रहा था जिसका अंदेशा किसी को नहीं था तो स्टूडेंट्स के 40 में से 11 और अधिकतम 15 अंक आ रहे थे. एक प्राइवेट स्कूल के टीचर ने जब देखा कि पूरे बंडल में अधिकतम अंक 15 हैं तो उन्हें कुछ शक हुआ. तब तक उनके कोऑर्डिनेटर ने बताया कि आंसर-की गलत है और नई आंसर-की प्रोवाइड करायी.

नई आंसर-की मिलने के बाद स्टूडेंट्स के अंकों में बढ़ोत्तरी हुई और जिनके 40 में 11 अंक थे उनके 40 में 39 अंक तक हो गए.

फिर से हुआ इवैल्युएशन –

आंसर-की की समस्या सामने आने पर टीचर्स ने फिर से कॉपियां चेक की और स्टूडेंट्स को सही अंक दिए. इस बारे में सीबीएसई की तरफ से कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है.

यह भी पढ़ें:

RRB Railway Group D Exam 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 की परीक्षा तारीखें की घोषित, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम 

Chhattisgarh Forest Guard Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने फॉरेस्ट गार्ड के 291 पदों पर निकाली भर्ती, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget