एक्सप्लोरर

BJP की रिंग में उतरे बॉक्सर विजेंदर सिंह, कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से मिली थी हार

Vijender Singh Joins BJP: इंटरनेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी जॉइन कर ली है. अब विजेंदर सिंह के जरिए बीजेपी हरियाणा और पश्चिमी यूपी में जाट समुदाय को साध सकती है.

Vijender Singh Joins BJP: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं. विजेंदर सिंह बीजेपी के मुख्यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इससे पहले चर्चा थी कि कांग्रेस मथुरा से बीजेपी की उम्मीदवार हेमा मालिनी के सामने विजेंदर को चुनावी मैदान में उतार सकती है.

सिंह को कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया था. इस चुनाव में उन्हें बीजेपी के रमेश बिधूड़ी के सामने हार का सामना करना पड़ा. जानकारी के लिए बता दें कि विजेंदर सिंह बॉक्सिंग में देश का पहला ओलिंपिक मेडल लाने वाले खिलाड़ी हैं. साल 2008 के बीजिंग ओलिंपिक में विजेंदर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

बीजेपी जॉइन करने के बाद विजेंदर सिंह की पहली प्रतिक्रिया
बीजेपी में शामिल होने के बाद विजेंदर सिंह ने कहा, 'साल 2019 में मैंने कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था, लेकिन मैं चाहता हूं कि देश के विकास और तरक्की के लिए काम करूं. लोगों का भला करने के लिए मैं बीजेपी से जुड़ा हूं.'

खिलाड़ियों का भला करने की बात
देश के खिलाड़ी मोदी सरकार से नाराज चल रहे हैं. इसको लेकर जंतर-मंतर पर काफी लंबे समय तक प्रदर्शन चलता रहा. अब एक खिलाड़ी होने के नाते विजेंदर सिंह क्या करेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह पहले से ही गलत को गलत और सही को सही कहते आए हैं. अब बीजेपी में शामिल होकर वह खिलाड़ियों के भले के लिए काम करना चाहते हैं. 

विजेंदर सिंह के जरिए जाट समाज को साधने की तैयारी
बॉक्सर विजेंदर सिंह हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं और जाट समुदाय का बड़ा चेहरा हैं. ऐसे में हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी उनके जरिए जाट समाज को साध सकती है. विजेंदर सिंह हमेशा से राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ मुखरता से बोलते आए हैं. हरियाणा में राज्य सरकार बीजेपी की है और केंद्र में भी बीजेपी सरकार है. हालांकि, अब विजेंदर सिंह खुद बीजेपी में शामिल हो गए हैं. 


BJP की रिंग में उतरे बॉक्सर विजेंदर सिंह, कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से मिली थी हार

24 घंटे पहले ही शेयर किया था राहुल गांधी पोस्ट
गौरतलब है कि विजेंदर सिंह ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पोस्ट शेयर किया था, जिसके जरिए उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा था. दरअसल, राहुल गांधी ने एक वीडियो के जरिए बीजेपी सरकार के सामने सवाल खड़ा किया था कि युवाओं को नौकरी क्यों नहीं मिल रही है? इस सवाल को समर्थन देते हुए विजेंदर सिंह ने भी यह पोस्ट शेयर किया था. अगले ही दिन विजेंद्र सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: 'ED बकवास कर रहा है', संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद सौरभ भारद्वाज का BJP पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी पर विवादित पोस्ट करने वालों पर एक्शन?
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी पर विवादित पोस्ट करने वालों पर एक्शन?
'निर्भया केस जैसा हाल...'पेपर लीक पर नए कानून से भड़के NEET आरोपियों के वकील
'निर्भया केस जैसा हाल...'पेपर लीक पर नए कानून से भड़के NEET आरोपियों के वकील
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget