एक्सप्लोरर

Delhi: चाकू और डंडे बरसाकर दो लोगों को किया था घायल, 12 घंटे में तीन हमलावर गिरफ्तार

Delhi News: केशव पुरम में 28 मार्च की रात दो पक्षों में भिड़ंत हो गई थी. हमलावरों ने दो लोगों को चाकू और डंडों से हमला कर घायल कर दिया था. वारदात के 12 घंटे में पुलिस ने तीन को दबोच लिया.

Delhi Crime News: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशव पुरम में 28 मार्च की रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई थी. तीन बदमाशों ने चाकू और डंडे से दो लोगों पर हमला कर दिया था. वारदात के 12 घंटे में पुलिस ने तीन बदमाशों समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और डंडा भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि हमला पुरानी दुश्मनी का नतीजा था. पुलिस को शक है कि गिरोह का कनेक्शन इलाके के अन्य आपराधिक मामलों से भी हो सकता है.

आरोपियों के अपराधों की कुंडली खंगाली जा रही है. पुलिस ने हमले के पीछे गैंग की साजिश से इंकार नहीं किया है. 28 मार्च को लॉरेंस रोड स्थित क्लस्टर एरिया में रात 10 बजे अफरा-तफरी मच गई. दो गुटों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया. देखते-देखते चाकू-डंडे चलने लगे. चीख-पुकार से इलाके में हड़कंप मच गया.

12 घंटे में पकड़े गए हमलावर

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो चुके थे. हमले में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया. स्पेशल टीम में एसीपी सत्येंद्र कुमार और एसएचओ केशव पुरम शामिल किए गए.

पुलिस को ऐसे मिली सफलता

चश्मदीदों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूत्रों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली. पहचान होने के बाद पुलिस ने भोला उर्फ श्याम, लक्ष्मण, करन उर्फ केडी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि भोला उर्फ श्याम हत्या और आर्म्स एक्ट समेत 09 संगीन मामलों में शामिल रहा है. केशव पुरम का कुख्यात बदमाश लक्ष्मण  मारपीट की घटना में जेल की हवा खाचुका है. करन उर्फ केडी जुआ और शराब तस्करी में शामिल रहा है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली की BJP सरकार ने बंद कर दी AAP की ये योजना, 2017 में हुई थी शुरुआत, सौरभ भारद्वाज का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget