एक्सप्लोरर

AAP 12 हजार अस्थायी कर्मचारियों को किया पक्का, BJP ने लगाया ये आरोप

Delhi Politics: बीजेपी नेता सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि नगर निगम में कर्मचारियों को पक्का करने के लिए पहले कमिश्नर, वित्त विभाग की मंजूरी जरूरी होती है, लेकिन अब तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है.

Delhi Politics: दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता सरदार राजा इकबाल सिंह और दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी (AAP) और आतिशी मार्लेना पर नगर निगम के कर्मचारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया. 

उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा एक धोखा है, क्योंकि 23 फरवरी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रस्ताव निगम सचिवालय में तैयार नहीं किया गया है. बीजेपी नेताओं ने कहा, "जब आतिशी मार्लेना दिल्ली सरकार में मंत्री थीं, तब भी वह झूठे वादे करती थीं और अब विपक्ष में आने के बाद भी वही कर रही हैं."

'बिना मंजूरी नियमितीकरण कैसे'
बीजेपी नेता सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा, "नगर निगम में कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए पहले नगर आयुक्त और वित्त विभाग की मंजूरी जरूरी होती है, लेकिन अब तक इसकी कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. इसलिए यह घोषणा सिर्फ दिखावा है और रहेगी. 25 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में कैग (CAG) रिपोर्ट पेश होगी, जिसमें आप नेताओं की जवाबदेही तय होगी और नगर निगम में उनके बहुमत पर भी सवाल उठ सकते हैं. इससे ध्यान भटकाने के लिए ही आप ने कर्मचारियों के नियमितीकरण की यह झूठी घोषणा की है."

वहीं बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि 2022 में, जब तीनों नगर निगम थे, तब बीजेपी के महापौरों के नेतृत्व में पूरी प्रशासनिक मंजूरी के साथ 7,200 अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण का प्रस्ताव पास किया गया था. लेकिन 2022 के नगर निगम चुनावों में आप को बहुमत मिलने के बाद, बीते दो वर्षों में केवल 3,400 कर्मचारियों को ही नियमित किया गया है, जबकि बाकी 3,800 कर्मचारियों की फाइलों को लटका दिया गया है.

लगाया ये आरोप
बीजेपी नेताओं ने कहा कि आप के नेता अस्थायी कर्मचारियों को सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाते हैं, लेकिन कभी गंभीरता से उनके हक में फैसले नहीं लेते. कुछ महीने पहले आप ने निगम के अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक किसी को इसका लाभ नहीं मिला.

बीजेपी ने दावा किया कि आप को अब नगर निगम में अपना बहुमत खोने का डर सता रहा है, इसलिए वह झूठे वादों के सहारे जनता को गुमराह कर रही है. बीजेपी नेताओं ने यह भी कहा कि जब बीजेपी नगर निगम में फिर सत्ता में आएगी, तो सभी अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण सही प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

BJP ने फाइनल किया स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का नाम, इन 2 नेताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
Delhi News: 11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget