एक्सप्लोरर

BJP ने फाइनल किया स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का नाम, इन 2 नेताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

Delhi News: दिल्ली में सोमवार 24 फरवरी से विधानसभा सत्र की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले बीजेपी ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद के लिए अपने उम्मीदवार तय किए हैं.

Delhi News: दिल्ली में सोमवार (24 फरवरी) से विधानसभा सत्र की शुरू होने जा रहा है. इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक की गई. इस दौरान नवगठित 8वीं दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र के एजेंडे पर चर्चा की गई. दिल्ली बीजेपी ऑफिस कार्यालय में बैठक में सदन की नेता और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और पार्टी विधायक शामिल हुए. इससे पहले बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर और मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर का उम्मीदवार बनाया गया है.

दिल्ली में कई नेता पहली बार विधायक बने हैं, ऐसे में उन्हें सत्र के बारे में टिप्स दिए गए. बीजेपी विधायकों ने कहा कि बैठक में आने वाले दिनों में सरकार और पार्टी संगठन के साथ समन्वय पर भी चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि पार्टी भविष्य में इस उद्देश्य के लिए एक समन्वय समिति बना सकती है. भाजपा विधायक राज कुमार भाटिया ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव (संगठन) पवन राणा ने विधायकों को सदन में उनके संसदीय आचरण के बारे में जानकारी दी.

अरविंदर लवली होंगे प्रोटेम स्पीकर 
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया, "नई विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को नए सदस्यों की शपथ के साथ शुरू होगा और उपराज्यपाल वीके सक्सेना प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाएंगे. सदन द्वारा नया स्पीकर चुने जाने तक सत्र का संचालन करने के लिए भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. स्पीकर के लिए विजेंद्र गुप्ता और डिप्टी स्पीकर के पद के लिए मोहन सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बनाया गया है." 

'जनता की कमाई का होगा हिसाब'
वहीं विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "जनता की गाढ़ी कमाई के एक-एक रुपये का हिसाब लिया जाएगा, जिसका पिछली सरकारों ने दुरुपयोग किया. गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले एक दशक में पार्टी के काम और विजन को लोगों ने देखा है.

ये भी पढ़ें

बीजेपी के सरकारी खजाना खाली करने के आरोप पर AAP का पलटवार आतिशी बोलीं- 'मैं चैलेंज करती हूं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पुलिसकर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई, आंखों में डाला मिर्च पाउडर
दिल्ली में पुलिसकर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई, आंखों में डाला मिर्च पाउडर
खैरात, देशद्रोही और गहरी साजिश..., आरक्षण सुधार आंदोलन पर कौन क्या-क्या बोला?
खैरात, देशद्रोही और गहरी साजिश..., आरक्षण सुधार आंदोलन पर कौन क्या-क्या बोला?
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget