एक्सप्लोरर

Delhi: बीजेपी विधायक की अपील के बाद मंदिरों के पास मीट की दुकानें रहीं बंद, 'दुकान वालों को...'

Ravinder Singh Negi News: पटपड़गंज में मंदिरों के आस-पास स्थित मीट की दुकानों को बंद कर दिया गया है. बीजेपी विधायक रविंद्र सिंह नेगी के आदेश के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं.

Delhi News: पटपड़गंज से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रविंद्र सिंह नेगी के आदेश के बाद मंदिरों के आस-पास स्थित मीट की दुकानों को बंद करा दिया गया है. पटपड़गंज से बीजेपी विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "पटपड़गंज विधानसभा के अंदर जितने भी धार्मिक स्थल या मंदिर हैं, उनके आगे मीट की दुकानें बंद हैं. दुकान वालों को बुलाकर इसके लिए अपील की थी और उन्होंने इसे स्वीकार किया. उन्होंने माना कि मंदिर के आस-पास की दुकानों को बंद रखेंगे. इससे किसी को कोई आपत्ति नहीं है."

'30-40 दुकानों पर नेम प्लेट लगवाई'
बीजेपी विधायक करनैल सिंह के दुकानों पर नेम प्लेट लगाने की मांग पर रविंद्र नेगी ने कहा, "नेम प्लेट लगाने की बात मैं आज से दो साल पहले उठा चुका हूं. हमारे क्षेत्र में कई दुकानें हैं, जैसे कि गढ़वाल पनीर के नाम से चल रही थी, जब पेमेंट करो तो असद अली लिखा आता है. कई बहनों की अपील थी कि ऐसा होना चाहिए और इसलिए हमने कम से कम 30-40 दुकानों पर नेम प्लेट लगवाई."

'तौकीर रजा जैसे लोग हैं करते हैं समाज का माहौल खराब'
मौलाना तौकीर रजा के ईद को 'गम की ईद' बताने पर नेगी ने कहा, "तौकीर रजा जैसे लोग हैं जो समाज का माहौल खराब करते हैं. आज पर्व चल रहे हैं, कोई नवरात्रि मना रहा है तो कोई ईद मना रहा है. खुशी का माहौल है, लेकिन ये लोग दंगे जैसी स्थिति पैदा करने के लिए ऐसा बयान देते हैं."

'नमाज पढ़ना है तो प्रशासन से परमिशन लेनी चाहिए'
'जहां मन होगा, वहां नमाज' पढ़ने वाले तौकीर रजा के बयान पर बीजेपी विधायक ने कहा, "आप सरकारी सड़कों पर नमाज कैसे पढ़ सकते हैं? हम रामनवमी की शोभायात्रा निकालते हैं तो परमिशन लेते हैं. ऐसे में अगर आपको नमाज पढ़ना है तो प्रशासन से परमिशन लेनी चाहिए. आपके पास मदरसे हैं, उसमें नमाज पढ़नी चाहिए. रोड पर नमाज पढ़ने की क्या जरूरत है?"

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के मुजफ्फरनगर का नाम बदलने को लेकर नेगी ने कहा, "मुझे लगता है कि पूरे देश में मुस्लिम आक्रांताओं ने अपनी क्रूरता के साथ नाम में जो बदलाव किए हैं, अब वक्त आ गया है कि नाम वापस बदलने चाहिए."

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सरोजिनी नगर में नकली नोटों से शॉपिंग, दो लड़कियों की धोखाधड़ी का पर्दाफाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में आज से डायवर्जन, पढ़ें रूट
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में आज से डायवर्जन, पढ़ें रूट
दिल्ली: ₹2500 वाली योजना के लिए महिलाओं ने CM का जताया आभार
दिल्ली: ₹2500 वाली योजना के लिए महिलाओं ने CM का जताया आभार
संसद में राहुल गांधी के बचाव में क्यों आए अखिलेश यादव? खुद बताई वजह
संसद में राहुल गांधी के बचाव में क्यों आए अखिलेश यादव? खुद बताई वजह
Gen-Z की सोच को समझना होगा... दिल्ली BJP नेताओं का संदेश
Gen-Z की सोच को समझना होगा... दिल्ली BJP नेताओं का संदेश

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget