एक्सप्लोरर

Delhi: बारापुला कॉरिडोर के तीसरे चरण का काम शुरू, एम्स से मयूर विहार जाना होगा आसान

Barapullah Elevated Corridor: परियोजना का 80 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मयूर विहार सहित आसपास के इलाकों में सिग्नल फ्री आवाजाही हो सकेगी.

Barapullah Elevated Corridor Project: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नॉएडा-ग्रेटर नॉएडा, गाजियाबाद के साथ-साथ दक्षिणी दिल्ली से पूर्वी दिल्ली के बीच आवाजाही सुगम करने के लिए बारापुला फ्लाईओवर के तीसरे फेज का काम आज से शुरू हो रहा है. इस फेज में मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक बनाए जा रहे पौने तीन किलोमीटर लंबे बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर फेज-3 का बचा हुआ काम आज से शुरू हो रहा है. 750 मीटर के बचे हुए काम को पूरा करने में डेढ़ वर्ष लगेंगे, जिससे बाद लोग मयूर विहार से लेकर एम्स तक सिग्नल फ्री कॉरिडोर पर आसानी से अपना सफर पूरा कर सकेंगे.

पीडब्ल्यूडी को जनवरी में ही मिल गई थी जमीन
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को जनवरी में ही परियोजना के रुके हुए काम को पूरा करने के लिए 25 हजार वर्ग मीटर जमीन मिल गई थी. राजस्व विभाग ने किसानों से अधिग्रहित की गई इस जमीन का लोक निर्माण विभाग को कब्जा दे दिया था. हालांकि, फिर से काम शुरू करने में 4 महीने से अधिक का समय लग गया. 

मयूर विहार से लेकर एम्स तक सिग्नल फ्री सफर कर सकेंगे लोग 
दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग को एलिवेटेड बारापुला कॉरिडोर फेज-3 के लिए किसानों की करीब 35 हजार वर्ग मीटर भूमि अधिग्रहित कर पीडब्ल्यूडी को देनी है. अभी 25 हजार वर्ग मीटर जमीन दी गई है, बची हुई 10 हजार वर्ग मीटर जमीन अगले 2 महीनों में पीडब्ल्यूडी को मिलेगी. पीडब्ल्यूडी को जमीन मिलने पर इस भूमि पर 37 पिलर बनाए जाने हैं. फाउंडेशन और स्लैब की पूरी प्रक्रिया में करीब एक साल का वक्त लगेगा. इसके बाद इसे वाहनों के आवागमन के लायक बनाने में 6 महीने और लगेंगे. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे आवागमन के लिए खोलने से रोजाना हजारों लोगों को फायदा मिलेगा और लोग मयूर विहार से लेकर एम्स तक सिग्नल फ्री सफर कर सकेंगे. 

सराय काले खां के बीच लगने वाले जाम से भी मिलेगी निजात
पीडब्ल्यूडी के अनुसार परियोजना का 80 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है. दिल्ली सरकार ने परियोजना के लिए चालू वित्त वर्ष में 100 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है. इस परियोजना में हो रही देरी से नाराज एलजी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सीधे उन्हें रिपोर्ट करने के लिए कहा था. बता दें कि फ्लाईओवर के बनने से सराय काले खां के बीच लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिल जाएगी. इस कॉरिडोर के बनने के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मयूर विहार सहित आसपास के इलाकों में सिग्नल फ्री आवाजाही हो सकेगी.

परियोजना के प्रमुख बिंदु:

. बारापुला फेज-1, 2 और 3 कॉरिडोर को मिलाकर कुल लंबाई 9.5 किमी

. फेज-1 सराय काले खां से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक 4 किमी 2010 में बनाया गया था.

. फेज-2 जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से आइएनए तक करीब 2 किमी 2015 के करीब तैयार किया गया.

. फेज-3 सराय काले खां से मयूर विहार 3.5 किमी है जिसपर 2014 में काम शुरू हुआ था.

. फेज-3 की इस परियोजना का शिलान्यास 24 दिसंबर 2014 में किया गया था.

. परियोजना का जून 2017 तक काम पूरा होना था.

. दिसंबर 2023 परियोजना के पूरा होने की नई समय सीमा है. परियोजना की अनुमानित लागत 1260 करोड़ है.

यह भी पढ़ें:

Delhi: दिल्ली सरकार के स्कूलों के रिजल्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'जब से AAP सरकार आई है...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget