एक्सप्लोरर

Delhi: अगले महीने दिल्ली में सजेगा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार, 14 जून को होगा भूमि पूजन, यहां पढ़ें कार्यक्रम की डिटेल

Bageshwar Dham: पांच से आठ जुलाई तक चलने वाली तीन दिवसीय हनुमंत कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ होगी. इस कलश यात्रा में शामिल होने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है.

Dhirendra Krishna Shastri: वर्तमान समय के सबसे चर्चित कथावाचकों में से एक बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन देश के विभिन्न राज्यों में होने के बाद अब अगले महीने राजधानी दिल्ली में होने जा रहा है. प्रबंधन समिति और कार्यक्रम के आयोजक रवि गुप्ता ने बागेश्वर धाम सरकार के आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 05 से 08 जुलाई तक पूर्वी दिल्ली के रामलीला उत्सव ग्राउंड, आईपी एक्शटेंशन में तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा.

इस तीन दिवसीय हनुमंत कथा के दौरान 03 दिवसीय यज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा. वहीं 07 जुलाई को बहुचर्चित दिव्य दरबार का आयोजन होगा, जबकि 08 जुलाई को 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम होना तय हुआ है.

हनुमंत कथा से पहले 14 जून को होगा भूमि पूजन
इससे पहले इस तीन दिवसीय हनुमंत कथा के लिए 14 जुलाई को रामलीला उत्सव ग्राउंड में भूमि पूजन और भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आमजनों के साथ कई बड़े लोग शामिल हो सकते हैं. इनमें प्रसिद्ध हस्तियों के साथ सियासी लोग भी शामिल हैं. भूमि पूजन के बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भक्तिमय प्रस्तुति की जाएगी. कार्यक्रम के आयोजक रवि गुप्ता ने बताया कि इसमें सभी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है.

कई राज्यों के बाद अब दिल्ली में लगेगा दिव्य दरबार
बता दें कि पिछले दिनों पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी का बिहार में तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें 10 लाख श्रोताओं की रिकॉर्ड भीड़ पहुंची थी. इसके बाद उनका कार्यक्रम मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात में भी हुआ, वहां भी लाखों की संख्या में बागेश्वर धाम सरकार के भक्त पहुंचे थे जिसे देखते हुए दिल्ली के कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है. 

ऑनलाइन लिंक के माध्यम से कर सकते हैं कलश यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन
पांच से आठ जुलाई तक चलने वाली तीन दिवसीय हनुमंत कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ होगी. इस कलश यात्रा में शामिल होने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. रजिस्ट्रेशन के लिये उन्हें नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा. बता दें कि कलश यात्रा में शामिल होने की इच्छुक महिलाओं को कलश, पीली साड़ी और नारियल लेकर आना होगा.

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeMWYVteOfzlfXz_D3oqnzRpDlczGDZM4oA8uQEg7TwwWsedQ/viewform

बीजेपी के कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर दी लोगों को जानकारी
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी ट्वीट कर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिल्ली आने की सचूना दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बागेश्वर धाम सरकार दिल्ली में पधार रहे हैं. दिल्ली में श्री @bageshwardham जी का प्रवास जुलाई में रहेगा. अगर आप पवित्र कलश यात्रा में भागीदार होना चाहते हैं या कार्यक्रम में जुड़ना चाहते है तो @RaviGupta_Ind जी को संपर्क कीजिए. जय श्री राम!'

बाबा के लिए लोगों में दिख रहा गजब का क्रेज
गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो कि बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर हैं, उनके लिए लोगों में जितना क्रेज देखा जा रहा है, उतना शायद ही किसी बाबा के लिए देखा गया होगा. बागेश्वर धाम सरकार सनातन धर्म को सर्वोपरि मानते हैं और उनका कहना है कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना है, जिससे सनातन धर्म की रक्षा हो सके. अपने बयानों को लेकर धीरेंद्र शास्त्री अकसर सुर्खियों में रहते हैं.

यह भी पढ़ें:

AAP Maha Rally: 'चौथी पास राजा को समझ ही नहीं आ रहा कि...', पढ़ें महारैली में केजरीवाल के भाषण की 10 बड़ी बातें

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget