एक्सप्लोरर

दिल्ली में सबसे पहले इन एक लाख लोगों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड, कल से लागू होगी योजना

Ayushman Bharat Scheme In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी है. आयुष्मान भारत योजना कल (शनिवार, 5 अप्रैल) से लागू होने वाली है. स्वास्थ्य मंत्री ने इसकी जानकारी दी है.

Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार 5 अप्रैल से आयुष्मान भारत योजना शुरू करने जा रही है. योजना में सबसे गरीब लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसमें पहले सबसे गरीब लोगों को एक लाख कार्ड दिए जाएंगे. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना में 10 अप्रैल तक एक लाख लोगों को नामांकित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य शहर के स्वास्थ्य सेवा ढांचे में सुधार करना है.

उन्होंने आगे कहा, ''आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली के सबसे गरीब परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसमें अंत्योदय अन्न योजना (AAY) और प्राथमिकता वाले परिवार शामिल हैं. एमओयू पर हस्ताक्षर होने के बाद आयुष्मान भारत योजना को तेजी से लागू किया जाएगा. यह सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किए जाएंगे कि समाज के सबसे कमजोर वर्गों को लाभ मिले."

दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा ढांचे में सुधार होगा- पंकज सिंह

दिल्ली के मंत्री ने आगे कहा, ''इस पहल से दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा ढांचे में सुधार होगा, मरीजों को बेहतर प्राथमिक मेडिकल सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा. इसके अलावा, मरीज के रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से बनाए रखा जाएगा, जिससे बेहतर निगरानी और मैनेजमेंट हो सकेगा.''

पहले किन लोगों को जारी किए जाएंगे कार्ड?

उन्होंने कहा, "हम सबसे पहले उन लोगों को कार्ड जारी करेंगे जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है, जिसमें अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) और प्राथमिकता वाले परिवार शामिल हैं. उसके बाद, हम और विस्तार करेंगे."

अंत्योदय अन्न योजना क्या है?

AAY वर्ष 2000 में शुरू की गई एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य सबसे गरीब परिवारों को अत्यधिक रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना है. इसे सबसे पहले राजस्थान में लागू किया गया था.

इस योजना के तहत, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी के सबसे गरीब परिवारों की पहचान करने के बाद सरकार उन्हें अत्यधिक रियायती दरों पर 35 किलोग्राम तक चावल और गेहूं खरीदने की अनुमति देती है. चावल के लिए 3 रुपये प्रति किलोग्राम और गेहूं के लिए 2 रुपये प्रति किलोग्राम लिए जाते हैं. 

दिल्ली में लागू नहीं की गई थी आयुष्मान भारत योजना

बता दें नेशनल हेल्थ मिशन 2017 की सिफारिश के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना को राष्ट्रीय राजधानी में लागू नहीं किया गया था. इस योजना में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, Integrated Diagnostic Facilities, पीएमजेएवाई और नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन शामिल हैं. 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली में अपनी सरकार बनाने वाली बीजेपी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: उत्तम नगर हत्याकांड पर JNU में ABVP का प्रदर्शन, परिसर में पुतला फूंककर उठाई कार्रवाई की मांग
उत्तम नगर हत्याकांड पर JNU में ABVP का प्रदर्शन, परिसर में पुतला फूंककर उठाई कार्रवाई की मांग
Delhi LPG Crisis: 'बंद हुई LPG गैस की सप्लाई, आने वाले दिनों में...', अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा
Delhi LPG Crisis: 'बंद हुई LPG गैस की सप्लाई, आने वाले दिनों में...', अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा
Delhi News: भारत मंडपम में शुरू हो रहा ‘आहार-2026’, दुनियाभर की फूड कंपनियां एक मंच पर
दिल्ली: भारत मंडपम में शुरू हो रहा ‘आहार-2026’, दुनियाभर की फूड कंपनियां एक मंच पर
Delhi News: जनकपुरी बाइकर के गड्ढे में गिरने से मौत के मामले एक्शन, मुख्य ठेकेदार उदयपुर से गिरफ्तार
दिल्ली: जनकपुरी बाइकर के गड्ढे में गिरने से मौत के मामले एक्शन, मुख्य ठेकेदार उदयपुर से गिरफ्तार

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
भारत की वर्ल्ड कप जीत पर शाहिद अफरीदी का लेटेस्ट बयान वायरल, इस बार टीम इंडिया को लेकर क्या कहा जानिए
भारत की वर्ल्ड कप जीत पर शाहिद अफरीदी का लेटेस्ट बयान वायरल, इस बार टीम इंडिया को लेकर क्या कहा जानिए
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
Russia Ukraine War: ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
Embed widget