एक्सप्लोरर

'BJP चुनाव नहीं जीतती है तो बैकडोर...', MCD स्टैंडिंग कमेटी इलेक्शन को लेकर CM आतिशी का हमला

Delhi Politics: दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा, 'बीजेपी सत्ता में आने के लिये ऑपरेशन लोटस चलाती है. दिल्ली में बीजेपी मेयर का चुनाव नहीं कराना चाहती. बीजेपी को संविधान से कोई मतलब नहीं है.'

CM Atishi On MCD Standing Committee Elections: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने MCD स्थायी समिति के सदस्य के चुनाव को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने इस चुनाव को अवैध और असंवैधानिक करार दिया है. सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और LG ने गैर कानूनी चुनाव कराया. 

सीएम आतिशी ने कहा, ''बीजेपी चुनाव नहीं जीतती है तो बैकडोर से सत्ता में आती है. बीजेपी सता में आने के लिये ऑपरेशन लोटस चलाती है. दिल्ली में बीजेपी मेयर का चुनाव नहीं कराना चाहती है. बीजेपी को संविधान से कोई मतलब नहीं है.''

बीजेपी नियम और कानून को नहीं मानती- आतिशी

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''बीजेपी नियम और कानून को नहीं मानती है. एलजी के पास पावर नहीं लेकिन वह आदेश देते हैं. मेयर तय करता है कि कॉरपोरेशन की मींटिग कब होगी. एमसीडी का चुनाव संविधान के बनाये हुए कानून के मुताबिक होता है.

MCD के लिए कई सारे नियम कानून- आतिशी

हमारा देश संविधान से चलता है और संविधान के बनाए हुए कानूनों से चलता है. दिल्ली के नगर निगम को चलाने के लिए देश के पार्लियामेंट ने एक कानून पारित किया हुआ है, जो दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट 1957 है. इसके तहत कई सारे नियम कानून बने हुए हैं, जिससे एमसीडी चलती है. इसमें स्पष्ट है कि एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव कॉर्पोरेशन की बैठक में होगा. 

बीजेपी लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने में लगी- आतिशी

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ''इसके नियम कानून में ये भी लिखा है कि कॉर्पोरेशन की बैठक का समय, स्थान और तारीख तय करना सिर्फ और सिर्फ मेयर की पावर में है. यानि सिर्फ मेयर तय कर सकती हैं कि कॉर्पोरेशन की बैठक कब होगी. मीटिंग की अध्यक्षता भी मेयर ही करेगी. ये मैं नहीं कह रही हूं, ये देश का कानून कह रहा है लेकिन बीजेपी को लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है.''

बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम की 18 सदस्यीय स्टैंडिंग कमेटी की एकमात्र खाली सीट पर शुक्रवार (27 सितंबर) को निर्विरोध जीत हासिल की. सत्तारूढ़ आप और कांग्रेस के पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार किया था. बीजेपी उम्मीदवार सुंदर सिंह को पार्टी के सभी 115 पार्षदों के वोट मिले.

ये भी पढ़ें: 'अरविंद केजरीवाल जेल में रहते इस्तीफा दे देते तो BJP...', संजय सिंह का बड़ा बयान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget