एक्सप्लोरर

Election Results 2023: 'राहुल-प्रियंका का देखो खेल, BJP की बना दी रेल,' वोटों की गिनती से पहले ही दिल्ली में कांग्रेस का जश्न शुरू

Assembly Election Results 2023: दिल्ली में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चार राज्यों में वोटों की गिनती से पहले ही जश्न मनाना शुरू कर दिया है. कार्यकर्ता भगवान राम की तस्वीर बनी पोस्टर्स लिए हुए हैं.

Delhi News: देश के चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम रविवार को आएंगे. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी. इससे पहले ही बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में भी अभी से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस समर्थक पार्टी कार्यालय के बाहर इकट्ठा होकर और पटाखे फोड़ रहे हैं.

कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने साथ पोस्टर्स भी लेकर आए हैं, जिसपर भगवान राम की तस्वीर बनी हुई है. पोस्टर्स पर लिखा है, "राहुल प्रियंका का देखो खेल, भाजपा की बना दी रेल." राहुल प्रियंका सेना के कार्यकर्ताओं की ओर से पोस्टर पर और कई नारे लिखे गए हैं. एक पोस्टर में लिखा है, "अबकी बार झोला उठाए मोदी सरकार." वहीं एक पोस्टर में लिखा है, "भारत का विश्वास है, राहुल-प्रियंका."

यही नहीं कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पूजा कर रहे हैं. कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भगवान राम और हनुमान बने युवक की पूजा कर रहे हैं.

एमपी-छत्तीसगढ़-राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस में सीधा मुकाबला

बता दें कि पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हुए हैं. इनमें से चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में मतों की गिनती रविवार को होगी. रविवार को दोपहर तक लगभग स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने इन पांचों राज्यों में अगली सरकार बनाने का जनादेश किस राजनीतिक दल को दिया है. इन राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. वहीं, दक्षिण भारत राज्य तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी, तीनों राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली में दीवार पर प्रकट हुए खाटू श्याम! मंदिर बनाने की हुई मांग तो प्लॉट मालिक ने करवा दिया काला पेंट

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget