एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में दीवार पर प्रकट हुए खाटू श्याम! मंदिर बनाने की हुई मांग तो प्लॉट मालिक ने करवा दिया काला पेंट

Delhi Khatu Shyam News: दिल्ली के हर्ष विहार में एक दीवार पर अचानक एक आकृति उभर आई. इसे लोग खाटू श्याम बाबा की आकृति बता रहे हैं. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं.

Delhi News: दिल्ली के मंडोली के हर्ष विहार (Harsh Vihar) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पूरा मामला हर्ष विहार के सी-ब्लॉक की गली नंबर 31 का है. यहां स्थित प्लॉट की एक दीवार पर अचानक एक आकृति उभर आई. जब इस पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो वे इसे खाटू श्याम (Khatu Shyam) बाबा की आकृति बताने लगे. धीरे-धीरे ये खबर आस-पास फैलने लगी. साथ ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो गए. ऐसे में लोग दूर-दूर से आकृति को देखने के लिए लोग पहुंचने लगे. इसकी वजह से पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा.

कुछ लोग उस जगह पर मंदिर बनाने की मांग उठने लगी. इसकी वजह से प्लॉट मालिक की टेंशन बढ गई. प्लॉट मालिक ने मौका पाकर दीवार पर उभरी आकृति पर काला पेंट करवा दिया. हालांकि, इससे यह मामला दबा नहीं और लोगों गुस्सा हो गए. लोगों का कहना है कि आकृति में स्वयं खाटू श्याम बाबा हैं. मुकुट लगाए खाटू श्याम बाबा अपने भक्तों से मिलने आए हैं.

बाबा खाटू श्याम में भक्तों की है गहरी आस्था

लोगों का दावा है कि इस आकृति में खाटू श्याम बाबा मुकुट लगाए हुए पूरा शीश बना हुआ है. उसके बाद नीचे पूरा सिंगार हुआ है. इस नजारे के देखते हुए सभी लोग यह मंदिर निर्माण के बारे में बात कर रहे हैं. भक्तों की प्रतिमा के नीचे दरबार लगा हुआ है. वहां आए हुए भक्तों को दर्शन और प्रसाद की व्यवस्था कर हारे के सहारे खाटू श्याम बाबा के जयकारों से पूरा हर्ष विहार भक्ति में लीन हो चुका है. फिलहाल ये आकृति क्या है और कैसे बनी, ये तो जांच का विषय है.

बता दें कि बाबा खाटू श्याम को लेकर भक्तों के बीच गहरी आस्था है. ये कलयुगी संसार में पूजे जाने वाले भगवान हैं, जिनकी महिमा निराली है. भक्त बाबा खाटू श्याम को ''हारे का सहारा'' कहते हैं. राजस्थान के सीकर में बाबा खाटू श्याम का भव्य और प्रसिद्ध मंदिर है.

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली में दिन-रात खुली रहेंगी 83 और दुकानें, दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को LG ने दी मंजूरी

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget