एक्सप्लोरर

Ashram Flyover: दिल्ली में तेजी से हो रहा आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन का काम, जानें- कब से खुलने की है उम्मीद?

Delhi News: आश्रम फ्लाईओवर (Ashram Flyover) के पिलर और गार्डर से संबंधित 90 प्रतिशत से अधिक का काम पूरा हो चुका है और जो थोड़ा काम बचा है. अधिकारियों के मुताबिक उसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.

Delhi Ashram Flyover: दिल्ली के व्यस्ततम और अति महत्वपूर्ण फ्लाईओवर में से एक 'आश्रम फ्लाईओवर' को बंद हुए एक महीने का वक्त होने जा रहा है. फ्लाईओवर के बंद होने से दिल्ली से नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad) और सराय काले खां (Sarai Kale Khan) की तरफ जाने-आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहां पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है, जो पीक ऑवर्स में और भी विकराल रूप ले लेती है. अब जल्दी ही लोगों को इस समस्या से निजात मिल सकती है, क्योंकि आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन का काम तेजी से चल रहा है.  इसके नियत समय पर खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसे जल्दी ही खत्म कर 15 फरवरी से लोगों के आवागमन के लिए खोल दिए जाने की योजना है. एक्सटेंशन प्रोजेक्ट से जुड़े पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार फ्लाईओवर के पिलर और गार्डर से संबंधित 90 प्रतिशत से अधिक का काम पूरा हो चुका है और जो थोड़ा काम बचा है, उसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद फ्लाईओवर की सड़क, बिजली और दिशा निर्देशक चिन्ह से सम्बंधित कामों को किया जाना है.

आश्रम फ्लाईओवर को लेकर जताई जा रही ये उम्मीद

आश्रम फ्लाईओवर का काम तेजी से अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, हालांकि आशंका जताई जा रही थी कि शायद तय समय पर ये काम पूरा ना हो पाए, लेकिन अधिकारियों ने इस आशंका को दरकिनार करते हुए काम को नियत समय पर खत्म होने का भरोसा जताया है और 15 फरवरी तक इसे खोले जाने की संभावना है.

शेड्यूल के अनुसार हो रहा काम

अभी तक पीडब्ल्यूडी की तरफ से आश्रम फ्लाईओवर के काम को अंजाम देने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से डेडलाइन को बढ़ाने की मांग नहीं की गई है, जिससे ये साफ जाहिर होता है कि काम अपने शेड्यूल के अनुसार चल रहा है. जल्द ही इसे पूरा कर लोगों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे नोएडा-गाजियाबाद जाने-आने वाले लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें- Delhi Crime: ऑनलाइन फ्रेंडशिप करने के बाद नाबालिग लड़की को फंसा अपने जाल में, फिर शुरू हुआ अनैतिक मांगों का सिलसिला 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget