एक्सप्लोरर

Petrol Price: दिल्ली में पेट्रोल लेने से बच रहे लोग, सैकड़ों पंप पर 50 फीसदी तक बिक्री में गिरावट, डीलर परेशान

दिल्ली में लगभग 115 पेट्रोल पंप यूपी और हरियाणा की सीमा के पास हैं. इन पंपों की बिक्री में 50-60% की गिरावट देखी गई है. ट्रांस-यमुना जैसे क्षेत्रों में पंपों को अधिक नुकसान हो रहा है.

Petrol Price: केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने के बाद से ही दिल्ली में पेट्रोल की बिक्री में लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट आई है. दरअसल, दिल्ली से सटे और एनसीआर क्षेत्र में आने वाले नोएडा और गुरुग्राम में यहां की तुलना में कम दाम पर पेट्रोल मिल रहा है. यही वजह है कि लोग दिल्ली में पेट्रोल न लेकर नोएडा या गुरुग्राम में ले रहे हैं. जिसका असर दिल्ली के 403 पेट्रोल पंपों पर हो रहा है.

नोएडा और गुरुग्राम में क्यों मिल रहा है दिल्ली से सस्ता पेट्रोल?

नोएडा, जहां यूपी का शहर है, वहीं गुरुग्राम, हरियाणा में आता है. केंद्र सरकार ने जब पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये की कमी उत्पाद शुल्क में की तो इसके बाद यूपी और हरियाणा की सरकार ने भी अपने-अपने राज्य में वैट की दरें घटा दी, जिसके बाद दोनों ही राज्यों में पेट्रोल और डीजल 12-12 रुपये सस्ते हो गए.

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत जहां 103.97 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं नोएडा में 95.51 और गुरुग्राम में पेट्रोल 95.90 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. यानी दिल्ली के मुकाबले नोएडा में 8.46 रुपये और गुरुग्राम में 8.07 रुपये कम दाम पर पेट्रोल मिल रहा है.

पहले दिल्ली के मुकाबले नोएडा में अंतर 3.36 और हरियाणा में 2.43 रुपये प्रति लीटर था. हालांकि, दिल्ली की तुलना में नोएडा में डीजल 0.34 पैसे तो गुरुग्राम में 0.44 पैसे प्रति लीटर महंगा है. चूंकि नोएडा और गुरुग्राम एनसीआर में आता है और दिल्ली से सटा हुआ है तो बहुत सारे लोग यहां आते-जाते हैं और उसी का फायदा उन्हें मिल रहा है.

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल के मुताबिक दिल्ली में लगभग 115 पेट्रोल पंप यूपी और हरियाणा की सीमा के पास हैं. इन पंपों की बिक्री में 50-60% की गिरावट देखी गई है. ट्रांस-यमुना जैसे क्षेत्रों में पंपों को अधिक नुकसान हो रहा है. इस बीच डीलरों ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री से वैट कम करने की अपील की है क्योंकि बिक्री के नुकसान से राज्य के राजस्वमें भी कमी आएगी. सूत्रों ने कहा कि सीएमओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार इस मुद्दे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:-

Cruise Drugs Case: दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे हाजी अराफात, नवाब मलिक का कच्चा चिट्ठा खोलने का किया दावा

Zika Virus: जीका वायरस के क्या हैं लक्षण और फैलने के कारण, कैसे करें बचाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget