एक्सप्लोरर

Zika Virus: जीका वायरस के क्या हैं लक्षण और फैलने के कारण, कैसे करें बचाव?

जीका वायरस के शुरूआती लक्षण हल्के होते हैं. बुखार, रेशेज, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण शामिल हैं, जीका वायरस होने की वजह से अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ सकता है.

Zika Virus: कोरोना वायरस के मामले अभी कम हो ही रहे थे कि जीका वायरस ने जीना मुश्किल कर दिया है. इन दिनों भारत के कई राज्यों से जीका वायरस के मामले सामने आ रहे हैं. इस मौके पर आइये जानते हैं कि जीका वायरस और इसके लक्षण क्या है, इसे फैलने से कैसे रोका जा सकता है? दरअसल मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के उलट यह बीमारी एडीज मच्छर से फैलती है. ये मच्छर दिन के समय ज्यादा एक्टिव रहते हैं. एडीज की कई प्रजातियां जीका संचारित कर सकती हैं. ​डब्ल्यूएचओ के अनुसार जीका वायरस को पहली बार सन 1947 में युगांडा के बंदरों में पहचाना गया था. लेकिन इसके अफ्रीका, एशिया के देशों सहित कई अन्य जगहों पर भी इससे काफी ज्यादा लोग प्रभावित हुए.

जीका वायरस के लक्षण

जीका वायरस के शुरूआती लक्षण हल्के होते हैं. बुखार, रेशेज, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण शामिल हैं, जीका वायरस होने की वजह से अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ सकता है. गर्भवती महिलाएं जीका वायरस की चपेट में सबसे ज्यादा आती हैं. जीका वायरस गर्भवती महिला से उसके भ्रूण में जा सकता है, जिससे अजन्मे बच्चे में मास्तिष्क दोष पैदा हो सकता है, जिसे माइक्रोसेफेली के रूप में जाना जाता है. इसमें नवजात शिशु का मास्तिष्क और सिर सामान्य से आकार में छोटा हो सकता है. हालंकि लक्षणों का अनुभव करने वाली गर्भवती महिलाओं को ब्लड या यूरीन टेस्ट के लिए डॉक्टर को दिखाना चाहिए ताकि इस तरह की स्थिति से बचा सके. कई रेपिड डिटेक्शन टेस्ट भी उपलब्ध हैं. ये टेस्ट संक्रमण की पुष्टि कर सकते हैं.

जीका वायरस के फैलने के कारण

सबसे ज्यादा रिस्क ऐसी जगहों पर जाना है, जहां जीका मौजूद है. मुख्य रूप से यह मच्छरों के काटने से फैलता है, लेकिन कभी-कभी एक गर्भवती महिला से उसके भ्रूण तक, यौन संपर्क के जरिए और ब्लड ट्रांसफ्यूजन के जरिए भी यह फैल सकता है. फिलहाल जीका का कोई इलाज नहीं है. लेकिन इसके लक्षण दिखने वाले व्यक्ति को आराम और डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए पेय पदार्थ पीने की सलाह दी जाती है.

जीका वायरस से बचने का तरीका

जीका संक्रमण को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है- मच्छरों के काटने से बचना, मच्छरों को बढ़ने से रोकना, सुरक्षित यौन संबंध बनाना. फुल स्लीव्स के कपड़े पहनना, कीट निवारक का इस्तेमाल करना, बिस्तर में मच्छरदानी लगाना आदि. इन सब तरीकों से जीका वायरस से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें:-

Health Care Tips: पेट की चर्बी कम करने के लिए अपनाएं ये Whole30 डाइट प्लान, नहीं पड़ेगी जिम जाने की जरूरत

Omega-3: दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाता है ओमेगा-3, ये हैं ओमेगा के फायदे और प्राकृतिक स्रोत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget