एक्सप्लोरर

स्वाति मालीवाल का जिक्र कर पहली बार बोले CM अरविंद केजरीवाल, 'मैं चाहता हूं कि...'

Swati Maliwal Case: AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए रहे विभव कुमार पर मारपीट के आरोप लगाए हैं. इसी को लेकर किए गए सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है.

Swati Maliwal Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं इस केस में निष्पक्ष जांच और न्याय चाहता हूं.

उन्होंने कहा, ''ये मामला कोर्ट में चल रहा है और मेरी टिप्पणी से जांच पर प्रभाव पड़ सकता है. लेकिन मुझे उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच होगी. पुलिस को दोनों पहलुओं की निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए.'' सीएम केजरीवाल से जब पूछा गया कि क्या वो घटना के समय आवास पर मौजूद थे? तो उन्होंने कहा, ''नहीं.'' 

13 मई का है मामला

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने 13 मई को सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर गईं थीं. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके साथ सीएम के पीए रहे विभव कुमार ने मारपीट की. इसको लेकर उन्होंने पीसीआर को कॉल किया. हालांकि 13 मई को लिखित शिकायत नहीं दी.

इसके दो दिनों बाद पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया और इसी आधार पर एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने इसके बाद विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आम आदमी पार्टी (आप) का दावा है कि स्वाति मालीवाल बीजेपी की साजिश की मोहरा हैं. मालीवाल का इरादा अरविंद केजरीवाल को झूठे इल्ज़ामों में फंसाना था.

AAP का आरोप

मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विभव कुमार की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी हमारे सभी नेताओं को जेल भेजना चाहती है, ताकि आम आदमी पार्टी (आप) को खत्म कर सकें. 

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी. इसके बाद से लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं. उन्हें दो जून को सरेंडर करना होगा.

Delhi: दिल्ली में पहली बार 8000 MW के पार पहुंची बिजली की डिमांड, टूटे सारे रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'विदेशों में मस्जिदों का सम्मान...' दिल्ली की मस्जिद को नोटिस पर भड़की महबूबा मुफ्ती
'विदेशों में मस्जिदों का सम्मान...' दिल्ली की मस्जिद को नोटिस पर भड़की महबूबा मुफ्ती
Explained: GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते! खामियाजा कौन उठाता?
GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget