एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में पहली बार 8000 MW के पार पहुंची बिजली की डिमांड, टूटे सारे रिकॉर्ड

Delhi Power Demand: राजधानी दिल्ली में इस वक्त तापमान 44-45 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है. भीषण गर्मी के कारण दिल्ली में बिजली की मांग में भी बेतहाशा तेजी आई है.

Delhi News: राजधानी दिल्ली में पहली बार बिजली की मांग (Power Demand) 8,000 MW के पार पहुंच गई है. आज (22 मई) को बिजली की मांग 3.42 बजे बिजली की मांग अपने सबसे उच्च स्तर 8,000 MW पहुंच गई. एक दिन पहले ही बिजली की मांग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे जब दिल्ली में पीक पावर डिमांड 7717 MW पहुंच गई थी. इसको लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी (Atishi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी और दावा किया था कि राजधानी में किसी भी जगह बिजली की कटौती नहीं की गई और इस मांग को पूरा किया गया है.

सोमवार दोपहर को ही बिजली की मांग 7,572 मेगावाट पहुंच गई थी. मई के महीने में यह दिल्ली में बिजली की मांग का सर्वोच्च स्तर था. हालांकि अगले दो दिन में यह रिकॉर्ड भी टूट गया. जबकि बिजली वितरण कंपनियों ने यह अनुमान जताया था कि इस गर्मी में 8000 मेगावाट का आंकड़ा पार हो जाएगा और अनुमान के मुताबिक बुधवार दोपहर ही यह रिकॉर्ड भी बन गया. 

2022 में भी पीक पर पहुंचा था पावर डिमांड
इससे पहले जून 2022 में पीक डिमांड का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था, जब बिजली की मांग बढ़कर 7695 मेगावाट हो गई थी. दिल्ली में हीटवेव के कारण बिजली की मांग में बढ़ौतरी हुई है. मौसम विभाग राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. यहां सोमवार को कुछ स्थानों पर तामपान 47 डिग्री के पार पहुंच गया था. राजधानी में इस वक्त लू का कहर भी जारी है जिससे बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

हीटवेव और बढ़ते तापमान का कहर आगे रहेगा जारी
दिल्ली में 22 मई को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जबकि 23 मई को 44 डिग्री सेल्सियस और 24 मई को 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है. जबकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 से लेकर 28 मई तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार है और इस अवधि में न्यूनतम तापमान भी 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: 'मनोज भैया...कल आ जाइए', कन्हैया कुमार ने BJP सांसद को दी ये चुनौती

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget