एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर इनकी 55 से ज्यादा सीटें आ रही हैं तो...'

Arvind Kejriwal on Delhi Exit Polls 2025: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि कुछ उम्मीदवारों को तोड़ने के लिए फर्जी सर्वे कराए गए हैं.

Arvind Kejriwal News: दिल्ली चुनाव विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल्स के आंकड़ों के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फ़ोन आ गए हैं कि 'आप छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे. अगर इनकी पार्टी की 55 से ज़्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फ़ोन करने की क्या ज़रूरत है?

हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल एक्स पर कहा, "कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज़्यादा सीट आ रही हैं. ज़ाहिर तौर पे ये फ़र्ज़ी सर्वे करवाये ही इसलिए गए हैं ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके. पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा." 

आप उम्मीदवार मुकेश अहलावत ने क्या कहा?

वहीं, सुल्तानपुर माजरा सीट से आप उम्मीदवार मुकेश अहलावत ने एक्स पर लिखा, "मैं मर जाऊंगा, कट जाऊंगा लेकिन कभी अरविंद केजरीवाल जी का साथ नहीं छोडूंगा. मुझे इस नंबर से फ़ोन आया. उसने बोला कि उनकी सरकार बन रही है, मंत्री बना देंगे और 15 करोड़ भी देंगे. “आप” छोड़ के आ जाओ. मैं इनको कहना चाहता हूँ कि जो इज़्ज़त केजरीवाल जी ने और “आप” पार्टी ने मुझे दी है, मैं मरते दम तक अपने पार्टी को नहीं छोड़ूँगा."

मुकेश अहलावत के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा, "अगर गाली गलौज पार्टी की 50 से ज़्यादा सीटें आ रही हैं, तो यह हमारे प्रत्याशियों को संपर्क कर के तोड़ने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? यह दिखा रहा है कि एक्ज़िट पोल एक साज़िश हैं आम आदमी पार्टी के विधायक तोड़ने की!"

बता दें कि इससे पहले आप सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को दोपहर में पीसी करते हुए आरोप लगाया था कि बीजेपी ने विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए 15-15 करोड़ का ऑफर देना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि हमने अपने विधायकों को सचेत कर दिया है और ऐसे कॉल की रिकॉर्डिंग करने की सलाह दी है.

Delhi Exit Poll Result: दिल्ली में जनता किसे देखना चाहती है CM? एग्जिट पोल में सामने आया चौंकाने वाला नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget