एक्सप्लोरर

सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI को जारी किया नोटिस, क्या है मामला?

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. इसे सीएम ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है.

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और उन्हें एजेंसी की हिरासत में भेजने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है. न्यायाधीश नीना बंसल कृष्णा ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी. सीएम केजरीवाल की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी दलील पेश की.

अरविंद केजरीवाल ने एक जुलाई (सोमवार) को दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी और सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती दी. सीबीआई ने सीएम केजरीवाल को 26 जून को गिरफ्तार किया था.

न्यायिक हिरासत में सीएम केजरीवाल

इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तीन दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया. 29 जून को सीबीआई की रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट ने 14 दिनों के लिए 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस समय सीएम तिहाड़ जेल में बंद हैं.

21 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी

दिल्ली आबकारी नीति मामले में लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इसे भी सीएम केजरीवाल ने कोर्ट में चुनौती दी. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित है.

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी 21 दिनों की अंतरिम जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी के बाद 10 मई को सीएम केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी. इसके बाद 2 जून को उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया. ईडी के केस में सीएम अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत ने 20 जून को जमानत दी थी. इसके बाद ईडी इसके खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची. इसपर 25 जून को दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा दी.

आम आदमी पार्टी (आप) ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया है. पार्टी संसद के मौजूदा सत्र में भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रही है. 

AAP सांसद संजय सिंह बोले, 'राहुल गांधी ने भगवान शिव की फोटो दिखाई, मेरा सुझाव है कि गोडसे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget