एक्सप्लोरर

AAP सांसद संजय सिंह बोले, 'राहुल गांधी ने भगवान शिव की फोटो दिखाई, मेरा सुझाव है कि गोडसे...'

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा. वो (बीजेपी) चुनाव हार गए तो हिंदुओं को गाली देना शुरू कर दिया.

Sanjay Singh Attacks BJP: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि अब भाजपाइयों को भगवान शिव की फोटो से समस्या है. उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी ने शिव की फोटो दिखा दी तो बीजेपी वाले क्यों उछल रहे हैं? मेरा सुझाव है बीजेपी वाले गले में गोडसे की फोटो लटकाकर आएं.'' सिंह ने कहा कि क्या लादेन की फोटो लटकाकर लेकर आएंगे सदन में?

राहुल गांधी के भाषण के कुछ हिस्से को हटाए जाने पर संजय सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा. वो (बीजेपी) चुनाव हार गये तो हिंदुओं को गाली देना शुरू कर दिया. अयोध्या के लोगों को गाली दे रहे है. ये कैसे हिंदू हैं? भाषण हटा देने से क्या होगा?'' 

पीएम मोदी के बयान पर वार

पीएम मोदी के बयान पर कि चाय वाला तीसरी बार पीएम बन गया ये पच नहीं रहा है, इसपर संजय सिंह ने कहा, ''ये सब बकवास है. ये बोलते रहते है. चाय वाले ने देश बेच डाला है.''

राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार (एक जुलाई) को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था.  राहुल गांधी ने कहा, ''ये अहिंसा का देश है, ये डर का देश नहीं है. भगवान शिव कहते हैं- डरो मत, डराओ मत. वे अहिंसा की बात करते हैं. BJP के जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं वे हर समय हिंसा और नफरत की बात करते हैं. आप हिंदू हैं ही नहीं.''

Delhi Metro: तुगलकाबाद स्टेशन को साउथ दिल्ली के मेट्रो हब के रूप में किया जा रहा विकसित, क्या होंगी सुविधाएं?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget