एक्सप्लोरर

मुख्य चुनाव आयुक्त से मिले अरविंद केजरीवाल, 'प्रवेश वर्मा के घर तुरंत रेड की जाए'

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आज एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप के नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात की है.

Delhi Poll 2025: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से गुरुवार (9 जनवरी) को मुलाकात की. उन्होंने मुख्य तौर पर नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की शिकायत की है. केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी दी और मांग की कि प्रवेश वर्मा के घर तुरंत रेड की जाए. अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रवेश वर्मा महिलाओं को खुलेआम 1100 रु बांट रहे हैं. ये चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है. पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली की CM आतिशी और सांसद संजय सिंह भी चुनाव आयोग पहुंचे.

नौकरियों का झांसा देकर वोट मांग रहे प्रवेश वर्मा- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि पूर्व  सांसद और बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा नौकरियों का झांसा देकर वोट मांग रहे हैं. केजरीवाल ने डीईओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने या फिर ट्रांसफर किए जाने की मांग की है.

गौरतलब है कि आप आदमी पार्टी प्रवेश वर्मा पर लगातार हमलावर है और वोट के बदले नोट देने के आरोप लगा रही है. अब ये मामला चुनाव आयोग की दहलीज तक पहुंच गया है. आने वाले समय में इस मुद्दे पर दिल्ली में सियासी घमासान तेज होने के आसार हैं.

नई दिल्ली सीट से मैदान में हैं केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. ये दिल्ली की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है. कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है.

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को नतीजे

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान हो चुका है. दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होंगे. नतीजे तीन दिनों बाद 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी. आठ सीटों पर बीजेपी को कामयाबी मिली थी. कांग्रेस लगातार दो चुनावों में अपना खाता नहीं खोल पाई है.

AAP, कांग्रेस या BJP, दिल्ली में कौन जीतेगा चुनाव? उद्धव ठाकरे गुट ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget