एक्सप्लोरर

AAP, कांग्रेस या BJP, दिल्ली में कौन जीतेगा चुनाव? उद्धव ठाकरे गुट ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Delhi Assembly Election 2025: आदित्य ठाकरे का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अच्छे काम किए हैं. उनके काम ने दिल्ली का चेहरा बदला है. इसलिए उन्हें जीतना चाहिए.

Aaditya Thackeray on Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान और फिर परिणाम आने में एक महीने से भी कम का समय बचा है और इसको लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है. महाराष्ट्र के सीनियर नेता भी अटकलें लगाने लगे हैं कि दिल्ली में जीत किसकी होगी. पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने अरविंद केजरीवाल के जीत की संभावना जताई थी, तो वहीं अब उद्धव ठाकर के बेटे और शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे का भी बड़ा बयान आया है. 

आदित्य ठाकरे ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों के लिए जो काम किया है, अच्छा काम किया है. उनके काम से दिल्ली का चेहरा बदला है, इससे आप इनकार नहीं कर सकते. काम दिख रहा है तो उसे स्वीकारो." वहीं, पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी जीतेगी, इस पर आदित्य ठाकरे ने प्रतिक्रिया देते हुए सहमति जताई और कहा, "अच्छा काम तो जीतना ही चाहिए."

सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे
दरअसल, शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले. मुलाकात के बाद उन्होंने बताया, "आज हमने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. 'वॉटर फॉर ऑल' पॉलिसी का उद्देश्य लोगों का लीगल स्टेटस ना देखकर, उन्हें पानी दिलाना था. हमने यह पॉलिसी लाई थी, जिसे इसके पहले की सरकार ने खारिज कर दिया था. सीएम फडणवीस से इस बात पर चर्चा हुई." इसके अलावा, आदित्य ठाकरे ने बताया कि रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों के विषय में भी बातचीत हुई. 

सामना में सीएम फडणवीस की तारीफ पर क्या बोले आदित्य ठाकरे?
शिवसेना यूबीटी के समाचार पत्र सामना मे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की गई थी. इस पर आदित्य ठाकरे ने कहा, "इसमें ज्यादा कुछ रीड करने की बात नहीं है. अच्छे काम में हम साथ देंगे. जनहित के काम के लिए साथ आकर काम करना जरूरी है."

यह भी पढ़ें: AAP की जीत की भविष्यवाणी पर अपनों ने घेरा तो पृथ्वीराज चौहान ने दी सफाई- 'कांग्रेस पार्टी ने...'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget