एक्सप्लोरर

फिर 'जनता की अदालत' को संबोधित करेंगे केजरीवाल, छत्रसाल स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए कहा था कि वे अब पब्लिक के बीच जाएंगे. इसी क्रम में पूर्व सीएम जनता की अदालत के जरिए जनता से रूबरू होंगे.

Delhi News: आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर 'जनता की अदालत' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. रविवार (6 अक्टूबर) को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में इसका आयोजन होगा. इससे पहले 22 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल ने 'जनता की अदालत' कार्यक्रम को संबोधित किया था.

दरअसल, पिछले महीने जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया. उन्होंने सीएम की कुर्सी से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि जब तक जनता उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट नहीं दे देती तब तक वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे.

इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल ने 'जनता की अदालत' का सिलसिला शुरू किया है. पिछली बार 22 सिंतबर को हुए इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज, मुकेश अहलावत, इमरान हुसैन, गोपाल राय, आप नेता दुर्गेश पाठक समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थी.

जंतर-मंतर पर लगी था 'जनता की अदालत'
जंतर मंतर पर 'जनता की अदालत' कार्यक्रम में शामिल होने के पहुंचे आप कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने 'केजरीवाल संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है', 'जेल के ताले टूट गए केजरीवाल छूट गए' जैसे नारे लगाए.

'नहीं रुका दिल्ली का काम'
आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान अरविंद केजरीवाल को केंद्र सरकार ने जेल में डाल दिया. दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत अन्य कई नेताओं को जेल में डाला गया. बावजूद इस सबके दिल्ली में लोगों के लिए होने वाला काम नहीं रुका.

ये भी पढ़ें

Sonam Wangchuk: दिल्ली की CM आतिशी को सोनम वांगचुक से मिलने से रोका गया, कहा- 'पुलिस को क्या पता कि...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget