एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल बोले, 'जेपी नड्डा ने पूर्वांचली भाइयों को रोहिंग्या बताया, अब BJP को जवाब मिलेगा'

Delhi Assembly Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी एक साजिश के तहत पूर्वांचली लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा रही है क्योंकि ये सभी आम आदमी पार्टी को वोट देते हैं.

Delhi News: आफ संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रोहिंग्या, दिल्ली की सुरक्षा, स्कूलों को मिल रही धमकी और वोटर लिस्ट के मुद्दे पर बात की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा (JP Nadda) पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हमारे दिल्ली के पूर्वांचली भाइयों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी बोला है, यह अपमान है.

पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा, '' BJP अध्यक्ष नड्डा जी ने संसद में हमारे पूर्वांचली भाइयों की रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और घुसपैठियों से तुलना की. दिल्ली का पूरा पूर्वांचली समाज अब BJP को जवाब देगा. हमारे पूर्वांचली भाइयों को रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और घुसपैठियों कहना निंदनीय है. बीजेपी यह सोची समझी राजनीति के तहत कर रही है हमारे पूर्वांचली भाइयों के वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं क्यूंकि वह आम आदमी पार्टी के वोटर हैं. अपनी गन्दी राजनीति के तहत पूर्वांचली भाइयों को बदनाम किया जा रहा है.''

बीजेपी कर रही साजिश- केजरीवाल

उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में जेपी नड्डा के बयान से साफ़ है कि बीजेपी साज़िश के तहत वोटर लिस्ट से लोगों का नाम कटवा रही है. पूर्वांचलियों को रोहिंग्या बताकर उनका वोट काटे जा रहे हैं. दिल्ली का अधिकांश पूर्वांचल समाज AAP का वोटर है इसलिसे उनके वोटर लिस्ट से नाम काटा जा रहे है. बीजेपी ने पूर्वांचल समाज को उजाड़ने का प्लान बनाया है. 

वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने को लेकर यह बोले केजरीवाल

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक दो चीजें हुई हैं जो पॉजिटिव है. चुनाव आयोग ने कहा है कि बीएलओ नाम काटने जाएगा तो दूसरी पार्टी के प्रतिनिधि को भी साथ लेकर जाएगा. हमारे कुछ विधानसभा के शेड्यूल आएं है. बाकी जगह के शेड्यूल भेजे जाएंगे.  और भी कई कदम उठाएंगे. हम उससे फिलहाल संतुष्ट हैं.  

ये भी पढ़ें - दिल्ली में BJP दोहराएगी MP-राजस्थान वाला फॉर्मूला, CM फेस को लेकर बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget