एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति चुनाव: CP राधाकृष्णन की जीत पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Vice President of India: सीपी राधाकृष्ण 12 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. उन्होंने 452 वोटों के साथ विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराया.

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी. चुनाव नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद केजरीवाल ने बुधवार (10 सितंबर) को एक्स पोस्ट में कहा कि वो राष्ट्र की सेवा में उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हैं. आम आदमी पार्टी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी का समर्थन किया था. सीपी राधाकृष्णन ने 450 वोटों के साथ बी सुदर्शन रेड्डी (300 वोट) को 152 मतों के भारी अंतर से हराया. 

12 सितंबर को उपराष्ट्रपति का शपथ ग्रहण

12 सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सीपी राधाकृष्णन को शपथ दिलाएंगी. निर्वाचन आयोग ने सीपी राधाकृष्णन के भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचन को बुधवार को प्रमाणित कर दिया.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्तों विवेक जोशी और एसएसएस संधू ने उनके निर्वाचन के प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर किए. निर्वाचन आयोग के अनुसार इसके बाद उप-निर्वाचन आयुक्त भानु प्रकाश येतुरू और सचिव सुमन कुमार दास ने इसकी एक हस्ताक्षरित प्रति केंद्रीय गृह सचिव को सौंपी, जिसे नए उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के समय पढ़ा जाएगा. 

मैं एक अडिग राष्ट्रवादी- सीपी राधाकृष्णन

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने कहा है कि राज्य में उनका 13 महीने का कार्यकाल उनके सार्वजनिक जीवन का सबसे सुखद समय था और वह अपने साथ मधुर यादें लेकर जाएंगे. राजभवन में आयोजित एक अनौपचारिक अभिनंदन समारोह में राधाकृष्णन ने खुद को 'अडिग राष्ट्रवादी' बताया. राज्यपाल ने कहा कि उनकी मां उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरक कहानियां सुनाती थीं. उन्होंने भारत को संविधान देने और सामाजिक बुराइयों से साहसपूर्वक लड़ने के लिए डॉ. भीम राव आंबेडकर की भी सराहना की.

झारखंड के भी रह चुके हैं राज्यपाल

सीपी राधाकृष्णन इससे पहले झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं और तेलंगाना व पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र उनके लिए हमेशा खास रहेगा. उन्होंने कहा, 'मैं एक बार फिर यहां अपने कार्यकाल के दौरान मिले गर्मजोशी, सहयोग और मित्रता के लिए आभार व्यक्त करता हूं. मैं अपने साथ महाराष्ट्र और यहां के लोगों की मधुर यादें लेकर आया हूं.

Input By : PTI

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget