एक्सप्लोरर

PM मोदी ने अमेरिका को बताया करीबी दोस्त, अरविंद केजरीवाल बोले, 'ट्रंप के सामने ऐसा सरेंडर...'

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए देश भर के कपास किसानों को दांव पर लगा दिया.

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट पर पीएम मोदी ने कहा कि वो भी राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत के लिए उत्सुक हैं. इस पर केजरीवाल ने सवाल किया कि दोनों देशों के बीच ये कैसी बातचीत चल रही है? केवल एक तरफा बातचीत? 

देश को उम्मीद, प्रधानमंत्री कमजोर नहीं पड़ेंगे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में कहा, "ट्रम्प को ख़ुश करने के लिए देश भर के कपास किसानों को दांव पर लगा दिया. अपने किसानों, व्यापारियों और युवाओं के रोज़गार को ताक पे रख के भारतीय बाज़ार को पूरी तरह से अमेरिकियों के लिए खोला जा रहा है. अगर पूरे भारतीय बाज़ार पर अमेरिकियों का क़ब्ज़ा हो गया तो हमारे लोग कहां जाएंगे? ट्रम्प के सामने ऐसा सरेण्डर ना केवल भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए घातक है बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का अपमान भी है. देश उम्मीद करता है कि प्रधान मंत्री जी कमजोर नहीं पड़ेंगे और देश के मान की रक्षा करेंगे."

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक पोस्ट में लिखा, "मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं आने वाले हफ़्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी!"

पीएम मोदी ने दिया जवाब

ट्रंप के पोस्ट पर पीएम मोदी ने कहा, "भारत और अमेरिका करीबी दोस्त और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार की बातचीत भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को खोलने करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं भी राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget