एक्सप्लोरर

आतिशी चुनी गईं दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष, अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी ने आतिशी को नेता प्रतिपक्ष चुना है. इसकी घोषणा विधायक दल की बैठक के बाद बाबरपुर से विधायक गोपाल राय ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है.

Delhi News: दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आतिशी  को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर बधाई दी. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, ''मैं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के लिए आतिशी जी को बधाई देता हूं. आप दिल्ली की जनता के हित में विपक्ष में रचनात्मक भूमिक निभाएगी.''

गोपाल राय और आतिशी ने विधायक दल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान गोपाल राय ने कहा, ''आज विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी.  मीटिंग में आम आदमी पार्टी के नेता चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई. इस प्रक्रिया के दौरान आप की तरफ से संदीप पाठक को पार्टी ने ऑब्जर्वर नियुक्त किया था. उनकी मौजूदगी में आज आप ने विधायक दल के नेता के चयन प्रक्रिया पूरी हुई है."

उन्होंने आगे कहा, ''आज की इस बैठक में सर्वसम्मति से आतिशी जी को विधायक दल का नेता चुना गया है. आप को जनता ने विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है विधानसभा का अंदर नेता प्रतिपक्ष की भूमिका आतिशी निर्वहन करेंगी."

बीजेपी के वादे पूरे करवाएंगे- आतिशी

हीं, आतिशी ने कहा, ''दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक दल की नेता की जिम्मेदारी सौंपने के लिए 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी और विधायक दल का आभार. दिल्ली की जनता ने हमें विपक्ष की भूमिका सौंपी है, और हम एक मजबूत विपक्ष के रूप में यह सुनिश्चित करेंगे कि बीजेपी सरकार दिल्लीवालों से किए अपने सभी वादे पूरे करें."

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के दौरान मोदी जी ने दिल्ली की सभी महिलाओं को ₹2500/महीना देने की गारंटी दी थी. हम बीजेपी सरकार से यह वादा जरूर पूरा करवायेंगे. आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों को सदन में पूरी ताकत से उठाएगी. दिल्ली और दिल्लीवालों के हक की लड़ाई जारी रहेगी.

दिल्ली में विधानसभा का सत्र 24 फरवरी को बुलाया जा रहा है. इस सत्र की कार्यअवधि तीन दिन की होगी. 24. 25 और 27 तारीख को सत्र रहेगा. शिवरात्रि के कारण 26 फरवरी को सत्र आयोजित नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- जैन समाज के कार्यक्रम में पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, कहा- 'दिल्ली में हर धर्म और संस्कृति को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget