एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल को मिलेगी राहत? दिल्ली हाई कोर्ट से आया ये बड़ा अपडेट

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ईडी ने 21 जून को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. इसपर हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया.

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर मंगलवार (25 जून) को हाई कोर्ट का फैसला आएगा. जस्टिस सुधीर कुमार जैन की अदालत दोपहर के करीब ढाई बजे फैसला सुना सकती है.

दरअसल, ईडी ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ शुक्रवार (21 जून) को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. इससे एक दिन पहले 20 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत दी थी. हाई कोर्ट ने सुनवाई तक जमानत पर रोक लगा दी और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया.

हाई कोर्ट की रोक के खिलाफ 23 जून को सीएम केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. जहां आज (24 जून) सुप्रीम कोर्ट ने कोई आदेश नहीं दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह हाई कोर्ट के आदेश का इंतजार करना चाहता है. अगली सुनवाई की तारीख शीर्ष अदालत ने 26 जून की तय की है. 

सुप्रीम कोर्ट ने की अहम टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीएम केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने हाई कोर्ट की अंतरिम रोक का विरोध किया. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि जमानत पर रोक को लेकर फैसला तुरंत आता है, उसे लंबित नहीं रखा जाता. यह असामान्य है.

ईडी के वकील ने क्या कहा?

ईडी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने केजरीवाल की याचिका का विरोध किया. उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट उसकी रोक संबंधी याचिका पर फैसला सुनाने वाला है.

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने गिरफ्तारी को चुनौती दी. इसी दौरान शीर्ष अदालत ने उन्हें 10 मई को 21 दिनों के लिए अंतरिम जमानत दी. इसके बाद उन्होंने दो जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया.

संसद में मां सुषमा स्वराज की राह पर BJP सांसद बांसुरी स्वराज, आप भी देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget