एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर AAP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोलीं आतिशी?

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने गुरुवार (20 जून) को बड़ी राहत देते हुए उन्हें जमानत दे दी.

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने खुशी जताई है. दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने एक्स पर सत्यमेव जयते लिखा.

वहीं आम आदमी पार्टी ने एक्स पर लिखा, ''सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं. BJP की ED की तमाम आपत्तियों को ख़ारिज करते हुए माननीय न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है.''

क्या बोले सौरभ भारद्वाज?

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखा, ''राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा CM अरविंद केजरीवाल को जमानत देना पूरे देश के लिए मील का पत्थर है. यह फ़ैसला हमारी कानून व्यवस्था में एक बड़ी मिसाल बनेगा. PMLA में ज्यादातर लोगों को सुप्रीम कोर्ट से ही राहत मिलती है, आमतौर पर निचली अदालतें कभी राहत नहीं देतीं.''

उन्होंने आगे कहा, ''केंद्र सरकार के ASG बहस के दौरान कहते हैं कि जब हमारे पास कोई सुबूत नहीं होते तो हमें सरकारी गवाह बनाने पड़ते हैं और इसके लिए उन्हें लालच देना पड़ता है. इसलिए यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार के पास इस मामले में कोई सुबूत नहीं है.''

स्पेशल जज न्याय बिंदु ने दी जमानत

स्पेशल जज न्याय बिंदु ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में यह राहत दी. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आग्रह को भी खारिज कर दिया.

ईडी ने सीएम केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हों ने इस गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. इसी दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 10 मई को 21 दिनों के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी. इसके बाद उन्होंने 2 जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया. अब सीएम केजरीवाल शुक्रवार (21 जून) को जेल से बाहर आ सकते हैं.

CM अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद पूरी होगी ये प्रक्रिया, तब जेल से आएंगे बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget