एक्सप्लोरर

'अरविंद केजरीवाल पर हमला', CM आतिशी ने जारी की तस्वीर, अखिलेश यादव भी भड़के, BJP क्या बोली?

Delhi News: दिल्ली के पूर्व सीएम पर कथित रूप से हमले को लेकर आप आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर है. पार्टी ने आरोप लगाया कि ये हमला बीजेपी के 'गुंडों' ने किया है. बीजेपी की भी प्रतिक्रिया आई है.

दिल्ली की सीएम आतिशी ने आप के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर कथित तौर पर हमला करने वाले शख्स की तस्वीर जारी की है. सीएम ने जिस शख्स की तस्वीर शेयर की है, सोशल मीडिया पर उसका नाम रोहित सेहरावत है. नाम के आगे बीजेपी लगाया हुआ है. 

मुख्यमंत्री आतिशी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जिस आदमी ने आज अरविंद केजरीवाल पर हमला किया वह बीजेपी का गुंडा है."

हिंसक होना हारने की निशाना है- अखिलेश यादव

आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने बीजेपी को घेरते हुए निशाना साधा. इस बीच यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. अखिलेश यादव ने कहा, "दिल्ली में पदयात्रा के दौरान श्री अरविंद केजरीवाल जी पर हमले का समाचार निंदनीय भी है और चिंतनीय भी. ये हमला किसने करवाया होगा, कहने की आवश्यकता नहीं. सब जानते हैं कि भारत की राजनीति में हिंसा और नफ़रत किसकी राजनीति के सिद्धांत रहे हैं. हिंसक होना हारने की निशानी है."

बीजेपी ने क्या कहा?

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "जनता अगर पूछे सवाल तो क्यों परेशान हैं केजरीवाल? आज विकासपुरी में वहां की स्थानीय जनता जमानती केजरीवाल से गंदे पानी की शिकायत कर रही थी. उनको वो गंदा पानी पीने के लिए कह रही थी. इससे केजरीवाल बौखला गए...जनता जब आपसे सवाल पूछ रही है तो आप उसे बीजेपी का हमला बता रहे हैं. आपने दिल्ली को सड़क, बिजली और पानी के नाम पर ठगा है." 

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि जब केजरीवाल दिल्ली के विकासपुरी इलाके में पदयात्रा कर रहे थे तभी उन पर हमले की कोशिश की गई. सीएम आतिशी ने कहा कि बीजेपी, अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकती इसलिए उनकी जान लेना चाहती है.

80 लाख रुपये के हेरोइन के साथ आरोपी को दबोचा, पत्नी और सास भी गिरप्तार, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget