एक्सप्लोरर

Anil Antony Resign: सभी पदो से इस्तीफे के बाद अनील एंटनी का पहला रिएक्शन, बोले- 'मुझे लगता है वो मेरा...'

Anil Antony On BBC Documentary: अनिल एंटनी ने कहा, मैंने ट्वीट अच्छे इरादे से किया था.....उसके बाद धमकी भरे कॉल और नफरत भरे संदेश आने लगे. मुझे नहीं लगता ये वो लोग हैं जिनके साथ काम करना चाहिए.

Anil Antony On BBC Documentary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी (AK Antony) के बेटे अनिल के. एंटनी (Anil Antony) ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा है कि मुझे लगता है, वो मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लेंगे. बता दें कि बीबीसी ने पीएम मोदी और 2002 के गुजरात दंगों को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री बनायी है जिसका उन्होंने विरोध किया था. इसे लेकर भारत से ब्रिटेन तक विवाद चल रहा है. अनिल एंटनी ने कहा था कि भारतीय संस्थानों के मुकाबले ब्रिटिश प्रसारक के विचार को महत्व देने से देश की संप्रभुता प्रभावित होगी. अनिल एंटनी कांग्रेस की केरल इकाई के डिजिटल संचार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. 

क्या कहा अनिल एंटनी ने
अनिल के. एंटनी ने कहा कि, मैं पूरे जीवन कांग्रेस से जुड़ा रहा और मेरे पिता पिछले 6 दशकों से पार्टी के साथ हैं. ऐसे पृष्ठभूमि से आने के बाद भी पिछले 24 घंटों में जो कुछ हुआ, खासकर कांग्रेस के कुछ विशेष कोनों से, उसने मुझे बहुत आहत किया है. मुझे लगता है कि ये एक सही निर्णय है. उन्होंने आगे कहा कि, मैंने कल एक ट्वीट किया था और मैंने वो ट्वीट अपने अच्छे इरादे से किया था.....उसके बाद काफी धमकी भरे कॉल और नफरत भरे संदेश आने लगे. मैं जहां से आता हूं मुझे नहीं लगता ये वो लोग हैं जिनके साथ मुझे काम करना चाहिए.

क्या कहा था अनिल एंटनी ने?
बता दें कि ट्विटर पर सरकार के समर्थन में अनिल एंटनी ने कहा था कि, "बीजेपी के साथ तमाम मतभेदों के बावजूद बीबीसी और ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व देना खतरनाक चलन है और इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी." अनिल एंटनी ने ट्वीट में यह भी कहा, "बीबीसी एक सरकार प्रायोजित चैनल है और भारत के प्रति कथित पूर्वाग्रह का उसका इतिहास रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जैक स्ट्रॉ ने ही ‘इराक युद्ध की योजना’ बनाई थी. साल 2003 में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इराक पर हमला कर दिया था."

Delhi Politics: जब एक साथ चाय पीते दिखे LG सक्सेना और CM केजरीवाल, वायरल हो गया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget