एक्सप्लोरर

DU News: डूसू के गेट से हटाई अंबेडकर की प्रतिमा, ABVP ने की लॉ सेंटर में स्थापित करने की मांग 

Delhi University News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली के सचिव हर्ष अत्री ने कहा कि प्रतिमा को हटाने की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है. यह डीयू छात्र समुदाय के लिए दुखद है.

Ambedkar Statue Remove: नार्थ कैंपस दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) कार्यालय में भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने के एक दिन बाद स्थानीय अधिकारियों ने उसे प्रवेश द्वार से हटा दिया. यह आरोप एक छात्र संगठन ने मंगलवार (17 सितंबर) को लगाया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)  के नेतृत्व वाले छात्र संघ के कार्यकाल के आखिरी दिन सोमवार को डूसू के निवर्तमान अध्यक्ष तुषार डेढ़ा ने आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया था. 

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन ने बताया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उत्तरी क्षेत्र की उपाध्यक्ष एवं मलकागंज पार्षद रेखा अमरनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद थीं, जिन्होंने इस परियोजना में योगदान दिया था.

लॉ सेंटर में बने संविधान पार्क

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व वाले डूसू ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को फिर से स्थापित करने और परिसर में संविधान पार्क के निर्माण की मांग की है.

छात्र संघ ने एक बयान में कहा कि डूसू कार्यालय के बाहर आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने से छात्र समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है. एबीवीपी और डूसू के एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर विधि संकाय के लॉ सेंटर में अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और संविधान पार्क के निर्माण की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में डूसू अध्यक्ष तुषार डेढ़ा, डूसू सचिव अपराजिता, डूसू संयुक्त सचिव सचिन बैसला और अन्य शामिल थे.

'प्रतिमा हटाने की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण'

एबीवीपी दिल्ली के सचिव हर्ष अत्री ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण और छात्र समुदाय के लिए दुखद है कि दिल्ली सरकार ने बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को हटा दिया, जिसे एबीवीपी के नेतृत्व में डूसू ने स्थापित किया था.’’ हर्ष अत्री ने आगे कहा, ‘‘हम दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में प्रतिमा को तत्काल पुनः स्थापित करने और संविधान पार्क के निर्माण की मांग करते हैं.’’ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दावा किया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति ने एबीवीपी और डूसू की मांगों के जवाब में सकारात्मक आश्वासन दिया है.

जम्मू कश्मीर में चुनाव के लिए दिल्ली में भी हो रही वोटिंग, आखिर क्यों मिलती है कश्मीरी पंडितों को ये सुविधा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget