एक्सप्लोरर

अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान सैयद नसरुद्दीन चिश्ती का बड़ा बयान, 'दुनिया को बता दिया कि भारत में सिंदूर की...'

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर सेना और सरकार का आभार जताया. उन्होंने कहा कि ये नया भारत है, कार्रवाई से जवाब देता है.

Operation Sindoor News: पाकिस्तान पर आतंकवाद के खिलाफ हाल ही में किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर देशभर के प्रमुख सूफी-संतों और दरगाहों के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर भारतीय सेना और केंद्र सरकार का आभार जताया. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी और ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने किया. 

इस अवसर पर एमजे खान, कमर आगा, जस्टिस कुद्दूसी समेत कई प्रमुख मुस्लिम इंटेलेक्चुअल शामिल रहे. रक्षा मंत्री ने मुस्लिम समाज के इस दृढ़ और साहसी रुख की सराहना करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ यह राष्ट्रीय एकता और सामूहिक चेतना का प्रतीक है.

ये नया भारत है, अपने काम से जवाब देता है- सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने बैठक के बाद आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कई शहरों के सज्जादानशीन रक्षा मंत्री से मिलने आए थे और उन्होंने सेना को सलाम किया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान जैसे आतंकी समर्थक देश को जो मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना ने दिया, वह स्पष्ट संदेश देता है कि यह नया भारत है जो शब्दों से नहीं, कर्मों से जवाब देता है.” उन्होंने यह भी बताया कि रक्षा मंत्री से विस्तृत चर्चा के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू से भी मुलाकात की और अपना समर्थन व्यक्त किया.

भारतीय सेना ने बता दिया क्या है सिंदूर की कीमत- सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा, “पूरे देश के दिल में दर्द था, जिस तरह से आतंकवादियों ने हमारी मां-बहनों के सिंदूर को उजाड़ा, उसका करारा जवाब दिया गया. ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को बता दिया कि भारत में सिंदूर की क्या अहमियत है. हम भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं.” उन्होंने यह भी मांग की कि दार्शनिक और धार्मिक मुस्लिम नेता, विशेष रूप से दरगाहों के प्रमुख, एक वैश्विक प्रतिनिधिमंडल बनाकर मुस्लिम देशों का दौरा करें और पाकिस्तान के आतंकी समर्थन को उजागर करें. उन्होंने कहा कि इस्लाम के नाम पर आतंकवाद फैलाने वाले देशों का बहिष्कार होना चाहिए.

चिश्ती ने यह भी दोहराया कि इस्लाम शांति और मानवता का धर्म है और एक निर्दोष की हत्या समूची मानवता की हत्या के समान है. उन्होंने पहलगाम हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की. इस ऐतिहासिक मुलाकात की जानकारी खुद सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने सोशल मीडिया पर साझा की, जहां उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में सिंदूर का विशेष महत्व है और भारतीय सेना की कार्रवाई से हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है. मंत्री किरेन रिजिजू और अर्जुन मेघवाल ने भी ट्वीट कर इस मुलाकात की सराहना की और मुस्लिम समाज के इस समर्थन को आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता की मिसाल बताया.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget