एक्सप्लोरर

दिल्ली में सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग बदलने का आदेश जारी, 28 फरवरी तक रहेगा लागू

GRAP Stage 4 In Delhi-NCR: मसीडी के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेंगे.

Delhi Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण स्तर के मद्देनजर दिल्ली में लागू GRAP नियमों के तहत दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों के संचालन के लिए अलग-अलग समय की घोषणा की. दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया. इस आदेश के अनुसार एमसीडी के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेंगे. यह आदेश 28 फरवरी 2025 तक लागू रहेगा.

एलएनजेपी में स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का निर्देश

इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की.  उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से संबंधित मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का निर्देश दिया. 

ऑड-ईवन योजना लागू करने से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली में प्रदूषण के स्तर पर काबू पाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी. 

गोपाल राय ने कहा, “मैंने चिकित्सकीय आपात स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को एलएनजेपी अस्पताल में एक विशेष कार्यबल बनाने का निर्देश दिया है.” 

केंद्र सरकार सो रही है- गोपाल राय

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूरा उत्तर भारत वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर का सामना कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार सो रही है. आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता ने कहा कि केंद्र सरकार को उत्तर भारत में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए थे. उन्होंने कहा, “इस महत्वपूर्ण समय में तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता के बावजूद बीजेपी चुप है और केंद्र सरकार गहरी नींद में सोती प्रतीत हो रही है.” 

दिल्ली के मंत्री ने दावा किया, “अगर केंद्र सरकार ने सहयोग किया होता और समय पर कार्रवाई की होती, तो दिल्ली में लोगों को इन खतरनाक परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता.” उन्होंने केंद्र सरकार से आपात उपाय करने का अनुरोध किया. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के 450 पार जाने के बाद दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में जीआरएपी के चौथे चरण के तहत कई उपाय किए हैं.

दिल्ली में GRAP-4 के बीच क्या-क्या पाबंदियां, कौन सी गाड़ियां बैन, कौन नहीं? जानें पूरी बात

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget