एक्सप्लोरर

दिल्ली में GRAP-4 के बीच क्या-क्या पाबंदियां, कौन सी गाड़ियां बैन, कौन नहीं? जानें पूरी बात

GRAP Stage 4 In Delhi-NCR: दिल्ली में सुबह से ही ट्रकों के एंट्री पर बैन लगा दिया गया. पब्लिक प्रोजेक्ट समेत कंस्ट्रक्शन कार्य को फिलहाल बंद करने सहित प्रदूषण नियंत्रण के कड़े उपाय लागू किए गए हैं.

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा धीरे-धीरे और जहरीली होती जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के बढ़ते खतरों के बीच लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है. पॉल्यूशन का लेवल काफी हद तक बढ़ने के बाद GRAP स्टेज-4 की पाबंदियां लागू कर दी गई है. इसके तहत कई प्रतिबंध लगाए गए हैं. 

आईए जानते हैं कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों को किन-किन प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा. कई गाड़ियों को बैन कर दिया गया है जबकि कम प्रदूषण वाली कुछ गाड़ियों को लेकर छूट बरकरार रहेगी.

GRAP-4 में किन गाड़ियों पर बैन और किन पर नहीं

दिल्ली में सुबह से ही ट्रकों के एंट्री पर बैन लगा दिया गया और सार्वजनिक परियोजनाओं पर निर्माण कार्य को स्थगित करने सहित प्रदूषण नियंत्रण के कड़े उपाय लागू किए गए हैं. हालांकि जरूरी वस्तुओं को लाने जाने वाले या स्वच्छ ईंधन (एलएनजी/सीएनजी/बीएस-6 डीजल/इलेक्ट्रिक) का इस्तेमाल करने वाले ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति है.

सीएनजी, बीएस-6 डीजल गाड़ियों को छोड़कर, दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-आवश्यक हल्के कमर्शियल गाड़ियों पर भी बैन रहेगा. आदेश में कहा गया है कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर, दिल्ली में रजिस्टर्ड बीएस-4 या उससे पुराने डीजल मध्यम माल गाड़ियों और भारी माल ढोने वाली गाड़ियों पर रोक रहेगी.

हाईवे, सड़क, फ्लाईओवर कंस्ट्रक्शन पर फिलहाल रोक

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के खतरे को देखते हुए GRAP स्टेज-4 के तहत हाईवे, सड़क, फ्लाईओवर, बिजली लाइनें, पाइपलाइनें और अन्य पब्लिक प्रोजेक्ट सहित सभी कंस्ट्रक्शन गतिविधियां फिलहाल रोक दी गई हैं.

'वर्क फ्रॉम होम' की सिफारिश

इसके साथ ही पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनसीआर में 50 फीसदी क्षमता पर ही दफ्तर संचालित करने और बाकी लोगों से 'वर्क फ्रॉम होम' करने की अनुमति देने की सिफारिश की है. राज्य सरकारें कॉलेज बंद करने, गैर-जरूरी कमर्शियल गतिविधियों को सीमित करने और वाहनों के लिए ऑड-ईवन नियम लागू करने का भी निर्णय ले सकती हैं.

स्कूलों में ऑनलाइन क्लास

दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों में 10वी और 12वीं कक्षा को छोड़कर अन्य सभी क्लास को प्रत्यक्ष रूप से बंद करने के निर्देश दिए हैं. ऑनलाइन क्लास आयोजित करने का सुझाव दिया गया है. राष्ट्रीय राजधानी में 10वीं और 12वीं के बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी की AQI सोमवार (18 नवंबर) को अत्यधिक गंभीर श्रेणी में पहुंच गई और यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 484 दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: 'प्रदूषण पर BJP ने धारण किया मौन व्रत, केंद्र सरकार सो रही', गोपाल राय का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 4 बड़े मेट्रो स्टेशन बंद, जनपथ, राजीव चौक, CS पर नहीं मिलेगी ट्रेन
दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 4 बड़े मेट्रो स्टेशन बंद, जनपथ, राजीव चौक, CS पर नहीं मिलेगी ट्रेन
दिल्ली प्रोटेस्ट के 48 घंटे के भीतर 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के मामले में भी केस
दिल्ली प्रोटेस्ट के 48 घंटे के भीतर 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के मामले में भी केस
बंगाल से दिल्ली एयरलिफ्ट की जाएगी CRPF की 20 बटालियन, राजधानी में तैनात होंगे 2000 जवान
बंगाल से दिल्ली एयरलिफ्ट की जाएगी CRPF की 20 बटालियन, राजधानी में तैनात होंगे 2000 जवान
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget