एक्सप्लोरर

AIIMS Delhi का सर्वर अभी भी डाउन, जांच में NIA हुई शामिल

Delhi स्थित AIIMS का सर्वर शुक्रवार को भी डाउन रहा और कर्मचारियों को पुराने जमाने की तरह मरीजों का काम करने के लिए कागज-कलम का सहारा लेना पड़ा.

AIIMS Server Down: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का सर्वर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी डाउन रहा और कर्मचारियों को पुराने जमाने की तरह मरीजों का काम करने के लिए कागज-कलम का सहारा लेना पड़ा. वहीं, देश के सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल का सर्वर यूं डाउन क्यों हुआ इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियों की सिफारिश पर अस्पताल परिसर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. एम्स ने एक बयान में कहा, ‘‘मामले की जांच और सुविधाओं को फिर से ऑनलाइन करने का प्रयास जारी है. ऐसे हमलों को रोकने के लिए कदम उठाने की भी योजना बनायी जा रही है. हम आशा करते हैं कि प्रभावित सेवाएं जल्दी बहाल हो जाएंगी.’’

साइबर सुरक्षा हमले के डर के बीच, सभी इमरजेंसी और सामान्य सेवाएं, प्रयोगशाला आदि का काम कागज-कलम की मदद से हो रहा है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी मोचन टीम, दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि लगातार इस मामले में काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) भी इस जांच में शामिल हो गया है.

मरीजों का प्रवेश, डिस्चार्ज और स्थानांतरण मैन्युअल
उधर AIIMS ने गुरुवार को मैन्युअल प्रवेश के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए, क्योंकि इसके सर्वर की लगातार डाउन होने की खबरें सामने आ रही हैं. नए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुसार, सर्वर के ठीक होने तक मरीजों का प्रवेश, डिस्चार्ज और स्थानांतरण मैन्युअल रूप से किया जाएगा.

नए एसओपी के तहत, अस्पताल ने कहा है कि विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान (यूएचआईडी) नहीं होने की स्थिति में, संपर्क नंबर को रोगी पहचान संख्या माना जाएगा. अस्पताल ने कहा, एम्स नई दिल्ली में भर्ती, डिस्चार्ज और स्थानांतरण मैन्युअल रूप से किया जाएगा. इंडेंट मैन्युअल रूप से किया जाना है. आगे कहा कि कार्यसमिति के निर्देशानुसार मृत्यु या जन्म प्रमाण पत्र मैन्युअल रूप से प्रपत्रों पर बनाए जाएंगे.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली की त्रिलोकपुरी विधानसभा में तीन वार्ड, जानें यहां का समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP का ये फैसला अरविंद केजरीवाल को नहीं आया रास, वीडियो शेयर कर पूछा- शर्म आती है आपको?
यूपी में BJP का ये फैसला अरविंद केजरीवाल को नहीं आया रास, वीडियो शेयर कर पूछा- शर्म आती है आपको?
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली के इस मार्ग पर एक महीने तक रहेगा ट्रैफिक बंद, 24 घंटे लागू रहेगा डायवर्जन
दिल्ली के इस मार्ग पर एक महीने तक रहेगा ट्रैफिक बंद, 24 घंटे लागू रहेगा डायवर्जन
दिल्ली: 20 रुपये में फर्जी आधार-वोटर ID बनाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
दिल्ली: 20 रुपये में फर्जी आधार-वोटर ID बनाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget