एक्सप्लोरर

Gurugram Agnipath Protest: गुरुग्राम में एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Agnipath protests: गुरुग्राम जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दी. सैनिकों की भर्ती के लिए केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ शुक्रवार को यहां कोई ताजा विरोध नहीं हुआ है.

Gurugram News: हरियाणा में गुरुग्राम जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दी है, हालांकि सैनिकों की भर्ती के लिए केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ शुक्रवार को यहां कोई ताजा विरोध नहीं हुआ. उपायुक्त निशांत यादव ने कहा कि यह आदेश इसलिए जारी किया गया, क्योंकि दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहने की संभावना है और प्रशासन ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजारों, राष्ट्रीय राजमार्गों और बिजली ग्रिड सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर गुस्साई भीड़ के जुटने की आशंका जताई है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में रुकावट, गड़बड़ी या हस्तक्षेप हो सकता है.’’ आदेश में कहा गया है, ‘‘आपराधिक प्रक्रिया (संहिता)-1973 के तहत, मैं निशांत कुमार यादव, गुरुग्राम जिलाधिकारी, गुरुग्राम के भीतर व्यक्तियों की मुक्त आवाजाही और चार से अधिक व्यक्तियों को इकट्ठा करने पर रोक लगाता हूं.’’

आदेश में कहा गया है कि उल्लंघन का दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि कुछ युवकों ने कथित तौर पर हेली मंडी के पास रेल सेवा बाधित करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रेलवे ट्रैक पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया. इससे पहले दिन में राजीव चौक पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था, जिसके बाद पुलिस बल तैनात किया गया था. पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों को देखकर वापस चले गए.

गुरुग्राम में रहने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर, इस दिन आपके घर 24 घंटे नहीं होगी पानी की सप्लाई

सदर सहायक पुलिस आयुक्त अमन यादव ने कहा, ‘‘राजीव चौक पर 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. जिले के अन्य मुख्य चौक पर भी पुलिसकर्मी तैनात हैं. हम युवाओं से अपील करते हैं कि यदि वे योजना से सहमत नहीं हैं, तो वे प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन जिम्मेदारी के साथ.’’ उधर, पलवल में उपायुक्त के आवास पर गुरुवार को हुए पथराव के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. थल सेना, नौसेना और वायु सेना में चार साल की अवधि के लिए जवानों की भर्ती और ज्यादातर को ग्रेच्युटी तथा पेंशन लाभ के बगैर अनिवार्य सेवानिवृत्ति से संबंधित अग्निपथ योजना के खिलाफ बुधवार से कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए.

Gurugram Crime News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर शख्स ने मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: अमित शाह के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार, याद दिलाए 'तीन काले कानून'
पंजाब: अमित शाह के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार, याद दिलाए 'तीन काले कानून'
'भीख में मिले देश से तुलना...', नेहा बोरा के बयान पर भड़के शाहनवाज हुसैन
'भीख में मिले देश से तुलना...', नेहा बोरा के बयान पर भड़के शाहनवाज हुसैन
'ध्रुव राठी का पासपोर्ट जब्त हो, फंडिंग की जांच...', यूट्यूबर पर लगे गंभीर आरोप
'ध्रुव राठी का पासपोर्ट जब्त हो, फंडिंग की जांच...', यूट्यूबर पर लगे गंभीर आरोप
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget