एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: दिल्ली में 13 दिन बाद पारा 40 डिग्री से नीचे, अगले छह दिनों में हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

Delhi Weather Today: आईएमडी ने अगले छह दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने या हल्की बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. रविवार तक पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है.

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे, जिसके परिणामस्वरूप अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. इसी के साथ जून के महीने में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद
राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली के सभी मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर की पुरवाई हवा चलने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

Delhi Organ Donation: सड़क हादसे में शिकार हुई दिल्ली की महिला ने किया अंगदान, कश्मीरी महिला को मिला जीवनदान

येलो अलर्ट जारी 
आईएमडी ने अगले छह दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने या हल्की बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. रविवार तक पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है. एक जून से मानसून का मौसम शुरू होने के साथ इस बार राजधानी में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है. आमतौर पर दिल्ली में जून महीने के पहले 13 दिनों में 13.8 मिमी बारिश होती है. स्काईमेट के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने कहा कि मानसून के 27 जून अथवा उससे एक दो दिन पहले दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है.

Delhi Murder Case: हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 400 किमी तक किया पीछा, हरिद्वार से की गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget