एक्सप्लोरर

Delhi Politics: 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना, कहां से आया LG?', सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा केजरीवाल का पुराना वीडियो

Delhi Government vs Centre Row: सीएम अरविंद केजरीवाल के तेवर का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि एक वीडियो में वो यह दहाड़ते हुए सुनाई देते हैं कि ब्यूरोक्रेसी से नहीं, डेमोक्रेसी चलता है देश. 

Delhi News: देश की राजधानी के अधिकारियों की पोस्टिंग और स्थानांतरण के मसले पर दिल्ली सरकार और एजली के बीच आठ साल से जारी विवाद का गुरुवार को अंत हो गया. इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संवैधानिक पीठ का फैसला केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार के पक्ष में आया है. उसके बाद से आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है. सोशल मीडिया पर भी लोग इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर सीएम अरविंद केजरीवाल के एलजी को लेकर दिए गए बयानों से संबंधित वीडियो और मीम्स भी तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसा कर सोशल मीडिया यूजर्स यह याद दिला रहे हैं कि इस विवाद को लेकर तनाव किस स्तर तक चरम पर पहुंच गया था. दरअसल, दिल्ली की नौकरशाही पर कब्जे को लेकर केंद्र और दिल्ली के बीच आठ साल तक लंबी लड़ाई चली. सिंगल बेंच और डबल बेंच तक स्थिति स्पष्ट न होने के बाद मल्टी जजों की बेंच ने गुरुवार को अपना फैसला सुना दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विधायी और कार्यकारी आदेशों पर चुनी हुई सरकार का हक है. अगर आप उसे यही काम नहीं करने देंगे, तो फिर उसकी सुनेगा कौन? 

साफ है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की नौकरशाही पर पहला अधिकार केजरीवाल सरकार का माना है. उसके बाद से सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार कल से पुराने तेवर में दिखाई दे रही है. सीएम अरविंद केजरीवाल के बयानों को लेकर अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में से केजरीवाल के एक वीडियो को लोग खूब सुन रहे हैं. जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि, ‘ये एलजी कौन है? जो हमारे सिर पर आकर बैठ गया. अब वो तय करेंगे कि बच्चों को कहां पढ़ाओ? गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं लेने देंगे” अंग्रेजों वाला माइंडसेट अभी भी है. 

ब्यूरोक्रेसी से नहीं, डेमोक्रेसी से चलता है देश

ऐसी सामंतवादी सोच से देश पीछे है. उन्होंने कहा कि एलजी साहब ने स्कूल टीचर्स को विदेश ट्रेनिंग पर भेजने वाले मामले पर दो बार ऑब्जेक्शन लगाया. उन्होंने एलजी के ऑब्जेक्शन पर तंज कसते हुए कहा कि बाबू क्या करता है? मना नहीं करता. ऑब्जेक्शन पर ऑब्जेकशन लगाता है.’ इसी तरह उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है ​है. इस वीडियो में वो कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ये ब्यूरोक्रेसी से नहीं चलता देश, ये डेमोक्रेसी चलता है देश. 

इन विवादों की वजह से चर्चा में रहे सीएम केजरीवाल

बता दें कि केजरीवाल सरकार और एलजी के बीच पिछले कुछ महीनों से विवाद चरम पर था. विवाद की गहराई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली सरकार का कामकाज भी बहुत हद तक प्रभावित रहा है. जिन विवादों की वजह से एलजी और दिल्ली के सीएम हमेशा चर्चा में रहे उनमें टीचर्स को ट्रेनिंग पर विदेश भेजने, बिजली-पानी सब्सिडी, दिल्ली नौकारशाही पर अधिकार, सीएम आवास निर्माण विवाद, टीचर्स अप्वाइंटमेंट, कानून निर्माण, एमसीडी मेयर चुनाव विवाद जैसे विवाद शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy Case: अभी जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने 2 जून तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े जेल विवाद पर पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी बोलीं, पूछे 2जरूर सवाल
प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े जेल विवाद पर पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी बोलीं, पूछे 2जरूर सवाल
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget