एक्सप्लोरर

AAP का बड़ा ऐलान, बिहार में सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन पर भी पार्टी ने साफ किया रुख

Bihar Election 2025: आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. सौरभ भारद्वाज ने गठबंधन के सवाल पर भी जवाब दिया और पार्टी का रुख साफ किया.

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतरेगी. पार्टी ने सभी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ने का फैसला किया है. दिल्ली आप के चीफ और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार (11 जून) को इसकी जानकारी दी. गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम अकेले बिहार में चुनाव लड़ेंगे. 

कांग्रेस पर साधा निशाना

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में सौरभ भारद्वाज ने कहा, "गुजरात के अंदर पांच सीटों पर उपचुनाव होने तय थे. चार सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार थे. एक सीट पर हमारा उम्मीदवार जीता हुआ था. तो तय ये हुआ था कि जहां पर उनका उम्मीदवार जीता हुआ था, वहां पर वो चुनाव लड़ेंगे. जहां हमारा जीता था वहां हम चुनाव लड़ेंगे. चार सीटों के उपचुनाव हो गए. कांग्रेस ने चुनाव लड़ा. हमने वहां चुनाव नहीं लड़ा. मगर जब पांचवीं सीट का उपचुनाव आया, हमने अपना उम्मीदवार खड़ा किया तो कांग्रेस ने भी वहां पर अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया. मुझे लगता है कि गठबंधन का धर्म तो ये नहीं था. बाकी जो बड़े नेताओं का फैसला होगा पीएसी में वो हम भी मानेंगे. बिहार के अंदर हम अकेले चुनाव लड़ रहे हैं."

बिहार के लोग बीजेपी को भगा सकते हैं- सौरभ भारद्वाज

पूर्व मंत्री ने आगे कहा, "जिस तरह से दिल्ली के अंदर हमारे बिहार के लोगों का रोजगार को खत्म किया जा रहा है और जहां-जहां पर भी उनके छोटे-छोटे घर थे, उनको बुलडोजर से गिराया जा रहा है. कहा जा सकता है कि बिहार के लोगों को बिहार वापस भगाया जा रहा है. अगर भारतीय जनता पार्टी बिहार के लोगों को बिहार वापस भगा सकती है तो बिहार के लोग भारतीय जनता पार्टी को बिहार से भगा सकते हैं." 

'झूठ बोलना बीजेपी की पॉलिसी'

इसके आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पॉलिसी झूठ बोलने की है. बार-बार इतने झूठ बोलो कि लोग आपके झूठ को सच मानने लगें. मुख्यमंत्री 31 मई को 100 दिन पूरे होने पर कहती हैं कि एक भी झुग्गी को नहीं तोड़ा जाएगा और अगले ही दिन मद्रासी कैंप में करीब 800 झुग्गियों तो तोड़ दिया जाता है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget